फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The district will run a campaign against drug abuse from November 15.

Shimla News: नशे के खिलाफ 15 नवंबर से जिले चलेगा अभियान

Mon, 10 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The district will run a campaign against drug abuse from November 15.
अभियान के लिए स्कूलों से मांगा सहयोग
विज्ञापन

एंटी चिट्टा वॉकथॉन को मुख्यमंत्री दिखाएं हरी झंडी : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को बचत भवन में शहर के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से मुलाकात की और समाज में बढ़ रहे नशे को रोकने के लिए उनसे सहयोग मांगा।
नशे के खिलाफ 15 नवंबर को शिमला में आयोजित की जाने वाली एंटी चिट्टा वॉकथॉन को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ 15 नवंबर से अभियान शुरू होगा। यह अभियान आगामी तीन माह तक चलेगा। यह चिट्टा के खिलाफ सरकार की निर्णायक लड़ाई होगी। इस वॉकथॉन में सभी स्कूलों से विद्यार्थी भी भाग लेंगे। स्कूल से निकले छात्र-छात्राएं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है उन्हें भी इस कार्यक्रम में जोड़ने के विशेष प्रयास किए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि 16 से 30 नवंबर तक शिमला के सभी स्कूलों में जिला प्रशासन के अधिकारी नशे के ऊपर अपने विचार विद्यार्थियों से साझा करेंगे। छात्रों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों और अन्य शिक्षकों से छात्रों से समय-समय पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बात करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 8वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं नशे की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। इसलिए इस उम्र के बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल एप या टोल फ्री नंबर पर दें जानकारी
बैठक बताया गया कि नशे करने वाले और इस कार्य में संलिप्त लोगों की जानकारी कोई भी व्यक्ति ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल एप के माध्यम से साझा कर सकता है जिसमें सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रहती है। टोल फ्री नंबर 1908 और 14446 पर नशे से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article