{"_id":"6a6b50ab8b6e485e210fee9b","slug":"the-deep-hue-of-sawan-henna-adorns-womens-hands-shimla-news-c-19-sml1002-761770-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महिलाओं के हाथों में चढ़ा सावन की मेहंदी का गाढ़ा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महिलाओं के हाथों में चढ़ा सावन की मेहंदी का गाढ़ा रंग
विज्ञापन
राजधानी के टका बेंच पर मेहंदी लगवाने के लिए लग रहीं कतारें, कलाकार सुबह से शाम तक व्यस्त
सावन माह में मेहंदी लगवाना माना जाता है शुभसंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सावन का महीना शुरू होते ही महिलाओं में मेहंदी का रंग चढ़ने लगा है। शहर के बाजारों में इन दिनों मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं के साथ युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। सावन माह में मेहंदी लगवाना माना जाता है शुभ।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि युवतियों के साथ विवाहित महिलाएं भी अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनवाने के लिए पहुंच रही हैं। रिज मैदान के समीप टका बेंच पर वीरवार को तीन से चार मेहंदी कलाकार महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाते नजर आए। इनके पास सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कई महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं।
पारंपरिक बेल-बूटों से लेकर आधुनिक डिजाइनों की मेहंदी की मांग रही हैं। मेहंदी कलाकार राधे ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान मेहंदी रचाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। सावन के चलते बाजारों में हरे रंग के सूट और हरी चूड़ियों की भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है।