{"_id":"6a5e2030a528ee8c420db32b","slug":"the-decision-regarding-the-posts-of-zila-parishad-chairperson-and-vice-chairperson-will-be-taken-on-the-3rd-shimla-news-c-19-sml1002-756579-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का तीन को होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का तीन को होगा फैसला
विज्ञापन
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी 25 सदस्यों को नोटिस जारी कर दी दोनों पदों के चुनाव की सूचना, कांग्रेस-भाजपा जता रही बहुमत का दावा
दोनों दलों ने शुरू की अंदरखाते जोड़तोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दोनों पदों के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने बैठक बुला ली है। यह बैठक तीन अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी।
डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने सभी निर्वाचित 25 सदस्यों को इस बारे नोटिस जारी कर दिए हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। दोनों दलों का दावा है कि बहुमत उनके पास है। ऐसे में अब 13 दिन बाद ही पता चलेगा कि कौन से दल का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस का दावा है कि उसके 13 सदस्य हैं और अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष दोनों पदों पर उसका कब्जा होगा। वहीं भाजपा भी 13 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है। दोनों दल अपने-अपने समर्थक सदस्यों को एकजुट रखने में जुटे हैं। ऐसे में अगर किसी भी एक सदस्य ने अंतिम समय में पाला बदला तो पूरा समीकरण बदल सकता है। अब सबकी निगाहें 3 अगस्त को होने वाले चुनाव पर टिकी हैं।
डीसी ने 44 दिन पहले दिलाई थी शपथ
जिला परिषद शिमला के सदस्यों को डीसी अनुपम कश्यप ने 44 दिन पहले छह जून को शपथ दिलाई थी। शपथ समारोह के दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। वहीं तब से लेकर अब तक डीसी शिमला चुनाव की तारीख जारी नहीं कर पाए थे। अधिकारी कई बार तारीख को लेकर कार्यालय तक के चक्कर लगा रहे थे लेकिन तारीख न मिलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता था। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के दस, भाजपा समर्थित ग्यारह लोग जीतकर आए थे तथा चार अन्य थे। लेकिन अब दोनों दल अलग-अलग दावे कर