फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The daughter of the victim old woman, who wept bitterly, said - Now I will never go to that village

फूट-फूट कर रो पड़ी पीड़ित वृद्धा की बेटी, मामले को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा

Sun, 10 Nov 2019 06:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Nov 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
The daughter of the victim old woman, who wept bitterly, said - Now I will never go to that village
हमीरपुर में पीड़ित की छोटी बेटी - फोटो : अमर उजाला

जिला मंडी के सरकाघाट में वृद्ध महिला से क्रूरता के मामले में पीड़ित की बेटी ने न्याय की गुहार लगाई है। हमीरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़ित की छोटी बेटी फूट-फूट कर रो पड़ी। उन्होंने कहा कि अब वह उस गांव में कभी नहीं जाएंगी। उन्हें आरोपियों की ओर से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन


  बीते छह नवंबर को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में जादू-टोने का आरोप लगाकर एक बुजुर्ग महिला का मुंह काला करके जूतों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घसीटा गया। नौ नवंबर को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित महिला अपनी बेटी और दामाद के पास हमीरपुर पहुंची हैं। वहीं, रविवार दोपहर बाद सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने हमीरपुर पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना शर्मनाक है। पुलिस को कड़ी जांच व कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़का भाऊ टीम ने पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल

वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में बड़का भाऊ टीम ने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने इस मामले में डीएसपी और एसएचओ सरकाघाट को निलंबित करने और पुलिस अधीक्षक मंडी के तबादला की मांग की है।

हमीरपुर में पीड़ित की बेटी के साथ मीडिया से बातचीत में शर्मा ने कहा कि छह नवंबर को जब यह घटना घटी थी तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई थी।लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों की तरफ से धमकियां मिलने पर परिजनों के अनुसार इस मामले की शिकायत परिजनों की तरफ से 23 अक्तूबर को लिखित रूप में संबंधित थाना में दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed