हाईकोर्ट ने लौटाई होशियार सिंह मामले की स्टेटस रिपोर्ट, फिर होगी सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनरक्षक होशियार सिंह की मौत और इससे जुड़े अवैध वन कटान के मामले में सुनवाई वीरवार के लिए टल गई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई द्वारा पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट को वापस करते हुए मामले पर सुनवाई वीरवार को करने के आदेश पारित किए।
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि स्टेटस रिपोर्ट में नया कुछ नहीं है और जांच जारी है। सीबीआई ने कोर्ट से आग्रह किया कि तत्कालीन डीएफओ करसोग राज कुमार शर्मा के तबादला आदेश रद्द किए जाएं। वह इस मामले के अहम तथ्यों से वाकिफ हैं। उनका इस मामले की जांच में सहयोग बहुत जरूरी है। सीबीआई के अनुसार इस मामले में आरोपी बीओ तेज राम वर्मा अभी भी बीओ करसोग के रूप में कार्यरत हैं।
अवैध कटान से जुड़े मामलों में तीन प्राथमिकियां दर्ज की
इसकी पोस्टिंग जांच को प्रभावित कर रही है। जानकारी के मुताबिक वह गवाहों को प्रभावित करने में जुटा हुआ है। ऐसे में उसे ट्रांसफर करने की गुहार भी लगाई गई है।
कोर्ट के आदेशानुसार सीबीआई ने होशियार सिंह की मौत सहित अवैध कटान से जुड़े मामलों में तीन प्राथमिकियां दर्ज की हैं। सीबीआई ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
इसमें एसपी व डीएसपी रैंक के तीन अधिकारी शामिल है। सीबीआई ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकी धारा 306 के तहत दर्ज है। इस धारा के तहत आत्महत्या की कोशिश करने अथवा आत्महत्या के लिए उकसाने पर सजा का प्रावधान है।
9 जून 2017 को फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह का शव जंगल में पेड़ पर उल्टा लटका हुआ मिला था। इसी दौरान कतांडा वन रेंज में अवैध कटान के मामले भी सामने आए थे।