फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The couple, who came from England, obtained birth certificates from the MC shimla for their relatives

Shimla: इंग्लैंड से आए दंपती ने एमसी से लिए 1920 और 1928 में शिमला में पैदा हुए परिजनों के जन्म प्रमाणपत्र

Sat, 08 Nov 2025 10:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Nov 2025 10:30 AM IST
सार

इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर काउंटी से आए एक दंपती ने शुक्रवार को नगर निगम शिमला की स्वास्थ्य शाखा से अपने परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

विज्ञापन
The couple, who came from England, obtained birth certificates from the MC shimla for their relatives
इंग्लैंड के दंपती को उनके परिजनों के जन्म प्रमाणपत्र सौंपते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : नगर निगम

विस्तार

ब्रिटिश हुकूमत में ग्रीष्मकालीन राजधानी रही शिमला कई ऐतिहासिक पहलुओं को समेटे हुए। नगर निगम शिमला के पास ब्रिटिश काल का सैकड़ों साल पुराना रिकॉर्ड आज भी माैजूद है। इंग्लैंड से लोग अभी भी नगर निगम के पास यह रिकॉर्ड हासिल करने आते रहते हैं। इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर काउंटी से आए एक दंपती ने शुक्रवार को नगर निगम शिमला की स्वास्थ्य शाखा से अपने परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के निवासी जार्ज लुक और जार्ज मैथ्यू इंग्राम लुक शिमला घूमने आए हैं। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके करीबी परिचितों का जन्म शिमला में हुआ है। ऐसे में दोनों नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा पहुंचे और बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आवेदन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जार्ज लुक ने बताया कि उनके परिचित इयान कॉलिन स्टुअर्ट नारमंड का जन्म 18 फरवरी 1928 को शिमला में हुआ था। वहीं जार्ज मैथ्यू इंग्राम लाक ने बताया कि उनकी परिचित मैरी एवीलिन का जन्म 6 मई 1920 को हुआ था। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने दोनों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए । नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर डॉ. चेतन चौहान ने बताया कि इंग्लैंड से आए दंपत्ती को उनके परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध करवा दिए हैं। 

विज्ञापन

1870 तक का रिकॉर्ड हैं नगर निगम के पास
नगर निगम के पास ब्रिटिश शासनकाल से लेकर साल 2015 तक का जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड है। इनमें 1870 से 1947 तक शिमला में रहे अंग्रेजों का रिकॉर्ड भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed