फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The corporation handed over the files to the police, the room will be opened today

Shimla News: निगम ने पुलिस को सौंपी फाइलें, आज खुलेगा कमरा

Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The corporation handed over the files to the police, the room will be opened today
शिमला। राजधानी में नगर निगम के लेखा अधिकारी रामेश्वर शर्मा की आत्महत्या के बाद से बंद पड़ा उनके कार्यालय का कमरा मंगलवार से खुल जाएगा। आठ मई से यह दफ्तर बंद पड़ा है। नगर निगम ने दफ्तर की कुछ फाइलें पुलिस को सौंपी हैं।निगम प्रशासन का कहना है कि यदि जांच के दौरान पुलिस और रिकॉर्ड मांगती है तो यह भी उपलब्ध करवाया जाएगा। रामेश्वर शर्मा की आत्महत्या के बाद से उनका दफ्तर बंद पड़ा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने इस पर ताला जड़ दिया था। हालांकि, शहर के काम प्रभावित न हो इसलिए अब प्रोजेक्ट निदेशक धीरज चंदेल को लेखा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। नगर निगम के लेखा अधिकारी के पद पर सरकार ही अधिकारियों की तैनाती करती है। इसलिए जब तक सरकार इस पद पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं करती है तब तक प्रोजेक्ट निदेशक लेखा अधिकारी का काम देखेंगे। निगम के वरिष्ठ अधिकारी के अचानक आत्महत्या करने की घटना से नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी भी हैरान हैं। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि पुलिस ने जो रिकॉर्ड मांगा था, वह मुहैया करवा दिया है। प्रोजेक्ट निदेशक को अब लेखा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article