फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Congress staged a protest at the Ridge Maidan.

Shimla News: कांग्रेस ने रिज मैदान में दिया धरना

Tue, 30 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Congress staged a protest at the Ridge Maidan.
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह को लेकर धरना दिया। कांग्रेस ने अखिल भारतीय राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने धरने की अध्यक्षता की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर आंदोलन शुरू किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे देश का माहौल सही नहीं है। भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इशारे पर चल रहा है। लोगों पर एफआईआर करवाकर वोट के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। इसके अलावा भी कई आरोप केंद्र सरकार पर लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी विचारों के साथ आगे बढ़ रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी को रोका गया और रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन तक रद्द किया। इसका कोई भी तथ्य नहीं मिल सका है। भाजपा विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त कर रही है। किसानों और नीट पेपर तक लीक मामले आ रहे हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। हर राज्यों में सत्याग्रह चल रहा है। इसके बाद जिला स्तर पर भी सत्याग्रह चलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article