फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Centre gave Himachal Rs 107.15 crore to compensate for the losses caused by the disaster

Himachal: आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र ने हिमाचल को दिए 107.15 करोड़

Wed, 30 Apr 2025 10:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Apr 2025 10:04 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधी(एनडीआरएफ) के तहत हिमाचल प्रदेश को 107.15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की है।

विज्ञापन
The Centre gave Himachal Rs 107.15 crore to compensate for the losses caused by the disaster
हिमाचल को 107.15 करोड़ जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधी(एनडीआरएफ) के तहत हिमाचल प्रदेश को 107.15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की है। यह मदद वर्ष 2024 में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़, बादल फटने व भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की संस्तुति के बाद आर्थिक सहायता हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों को भी जारी हुई है।  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी संस्तुति 11 अप्रैल को वित्त मंत्रालय को भेज दी थी। इस संबंध में मंत्रालय के उप सचिव गंधर्व वजूभाई पटेल ने हिमाचल सरकार के वित्त सचिव को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


इस पत्र में स्पष्ट किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक इस मदद को राज्य सरकार के खाते में डाले। केंद्र की ओर से इस मदद को जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यह राशि एनडीआरएफ के तहत ही खर्च होगी। इसकी गाइडलाइंस 15वें वित्त आयोग के अनुसार जारी की गई है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में एक्शन टेकन के बारे में मंत्रालय के संबंधित डिवीजन को सूचित किया जाए। इस आपदा राहत राशि को जारी करने की सूचना आवासीय आयुक्त हिमाचल सरकार नई दिल्ली को भी भेजी गई है। इस संबंध में महालेखाकार कार्यालय को भी सूचित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed