फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The calm environment of Pong Dam is pleasing to migratory birds, reaching from thousands of kilometers away

Himachal: विदेशी परिंदों को भा रहा पौंग बांध का शांत वातावरण, हजारों किलोमीटर दूर से पहुंच रहे

Mon, 06 Feb 2023 01:52 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Feb 2023 01:52 PM IST
सार

वन्य प्राणी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल की पौंग डैम झील में इस साल सीजन में हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर 108 प्रजातियों के परिंदे पहुंचे हैं। पिछली बार 110 प्रजातियों के विदेशी परिंदे आए थे।

विज्ञापन
The calm environment of Pong Dam is pleasing to migratory birds, reaching from thousands of kilometers away
पौंग डैम प्रवासी पक्षी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्याप्त भोजन और शांत वातावरण मिलने से विदेशी परिंदों की पहली पसंद हिमाचल की पौंग डैम झील बन गई है। हजारों किलोमीटर दूर से उड़ान भरकर विदेशी परिंदे यहां पहुंच रहे हैं। उधर, सतलुज नदी के जल पर बनी झीलों में परिंदों को उपयुक्त भोजन नहीं मिलता है। ये परिंदे झील में मछलियों और अन्य कीटों को अपना भोजन बनाते हैं। पौंग झील में मछलियां पर्याप्त मात्रा में हैं।  प्रदेश में अन्य झीलें भी हैं, लेकिन वहां इन्हें उड़ने के लिए सही माहौल नहीं मिलता है या भोजन की तलाश करने में दिक्कत होती है। राज्य में रेणुका जी झील में भी हर साल विदेशी परिंदे पहुंचते हैं, लेकिन पौंग झील की अपेक्षा यहां इनकी संख्या काफी कम रहती है।

विज्ञापन


हर साल आने वाले विदेशी परिंदों पर वन्य प्राणी विभाग और एनजीओ नजर रखे हुए हैं। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों की मदद से इनकी गणना भी की जाती है। यह भी देखा जाता है कि कौन सी प्रजाति के नए पक्षी हिमाचल पहुंचे हैं। हर साल जनवरी में इन परिंदों की गणना की जाती है। प्रदेश की अन्य झीलों में विदेशी परिंदे ज्यादा समय नहीं रहते। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी बताते हैं कि सतलुज नदी के जल पर बनी झील गहरी होती हैं। यहां विदेशी परिंदों को उपयुक्त मात्रा में भोजन नहीं मिलता है। ये परिंदे ज्यादातर झीलों में कीटों को भोजन बनाते हैं। ऐसी स्थिति में पौंग झील इन परिंदों के लिए सुविधाजनक रहती है। इस झील का क्षेत्र काफी फैला है। 
विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल की पौंग डैम झील में इस साल सीजन में हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर 108 प्रजातियों के परिंदे पहुंचे हैं। पिछली बार 110 प्रजातियों के विदेशी परिंदे आए थे। हिमाचल में कई झीलें हैं, लेकिन सबसे ज्यादा विदेशी परिंदे पौंग झील में पनाह लेना पसंद करते हैं। इसका प्रमुख कारण यही है कि झील के क्षेत्र में उन्हें आसानी से भोजन मिल जाता है।   यहां का वातावरण भी इन्हें खूब रास आता है। इस बार पौंग झील में विदेशी परिंदों की 108 प्रजातियां पहुंची हैंं। पहली बार लंबी पूंछ वाली बत्तख देखी गई थी। इस बार इन परिंदों की संख्या पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। - राज्य के वन्य प्राणी प्रमुख, राजीव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed