{"_id":"61d5d2ceb9652604d11c0c95","slug":"the-bus-service-distrub-to-uper-shimla-due-snowffall-shimla-news-sml395800465","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से अपर शिमला के लिए बसों की आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से अपर शिमला के लिए बसों की आवाजाही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुफरी, नारकंडा खड़ापत्थर और खिड़की से होकर दूसरे दिन भी नहीं चल पाईं बसें
क्रॉसर
एचआरटीसी के 120 से ज्यादा रूट फेल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ताजा बर्फबारी के बाद कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की से होकर बसों की आवाजाही ठप हो गई है। लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। इसके चलते यातायात व्यवस्था ठप हो गई।
राजधानी शिमला समेत जिले के निचले क्षेत्रों में बुधवार को पूरा दिन बारिश होती रही। कुफरी में सड़क पर भारी फिसलन के चलते बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है। निगम के तारादेवी डिपो की बसें सुबह के समय रूटों पर रवाना की गईं लेकिन दोपहर के समय सड़क पर भारी फिसलन को देखते हुए इन इलाकों में बसों का संचालन बंद करना पड़ा है। बुधवार शाम के समय ट्रायल के लिए फिर से बसें रवाना की गईं।
खड़ापत्थर में बर्फबारी के बाद फिसलन के चलते जुब्बल रोहड़ू रूट पर बस सेवा पूरा दिन प्रभावित रही। नारकंडा में सड़क बंद होने से रामपुर और रिकांगपिओ रूट पर बसें बाया बसंतपुर रवाना की गईं। चौपाल और नेरवा का सड़क संपर्क शिमला से पूरी तरह कट गया है। एचआरटीसी तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि चौपाल नेरवा रूट पर बुधवार को बसें रवाना नहीं की जा सकी जबकि ठियोग और कोटखाई के रूटों पर भी बस सेवा प्रभावित रही। वीरवार को सड़क की स्थिति को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
बर्फबारी में मस्ती कर रहे सैलानी
कुफरी, नारकंडा में बर्फबारी होने से यहां सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिमला पहुंचे सैलानी भी इन इलाकों का रुख कर रहे हैं। शिमला में बर्फबारी न होने से सैलानी निराश भी दिखे। यहां लगातार दो दिन से बारिश हो रही है। कुफरी के आसपास के सभी होटल सैलानियों से पैक है। चायल के होटलों में भी काफी सैलानी ठहरे हैं। कुफरी चायल सड़कमार्ग बंद होने के बावजूद सैलानी कुफरी का रुख कर रहे हैं। शिमला के लिए लगातार सैलानियों की आवाजाही बढ़ रही है।
सड़कें खोलने के लिए टीमें तैनात
शहर में बर्फबारी होने की स्थिति में नगर निगम ने अपनी टीमें फील्ड में तैनात कर दी हैं। कनिष्ठ अभियंताओं को नगर निगम ने बुधवार को भी अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। अस्पतालों के आसपास मशीनें तैनात की गईं हैं। इनसे जुड़े सड़क सबसे पहले बहाल किए जाएंगे।
देर शाम कुफरी में शुरू हुई बर्फबारी
शिमला। कुफरी में बुधवार शाम छह बजे फिर बर्फबारी शुरू गई। यहां दिन के समय भी हल्की बर्फबारी हुई लेकिन बीच में बारिश होने से बर्फ पिघलती रही। शाम के समय तेज बर्फबारी शुरू हुई। ऐसे में कुफरी फागू एरिया में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।