{"_id":"5d80cabf8ebc3e015b67a145","slug":"the-bull-picks-up-the-former-pradham-and-hits-him-on-the-road-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड ने पूर्व प्रधान को सींग से उठाकर सड़क पर पटका, लगातार बढ़ रहे लावारिस मवेशियों के हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड ने पूर्व प्रधान को सींग से उठाकर सड़क पर पटका, लगातार बढ़ रहे लावारिस मवेशियों के हमले
Tue, 17 Sep 2019 05:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Sep 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय हमीरपुर में बंदरों के अलावा अब लावारिस मवेशियों का आतंक भी बढ़ गया है। सड़कों पर दर्जनों की संख्या में लावारिस मवेशी झुंडों के रूप में घूम रहे हैं। जिससे वाहन चालकों समेत राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार रात को हीरानगर में सड़क पर पैदल चल रहे एक राहगीर को सांड ने सींग से उठाकर सड़क पर पटक दिया।
विज्ञापन
इस हादसे में राहगीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। घायल की पहचान पवन शर्मा निवासी खनेऊ, ग्राम पंचायत लंबलू के रूप में हुई है। पवन शर्मा पूर्व में पंचायत में प्रधान भी रह चुके हैं। इससे तीन माह पहले हीरानगर में एक बुजुर्ग महिला को भी सांड ने सींग से उठाकर नाली में फेंक दिया था। गंभीर घायल महिला अभी तक बिस्तर पर है।
विज्ञापन
शहरवासी मुनीष डोगरा, सतपाल शर्मा, पवन कुमार, मोहिंद्र, सुरेंद्र पठानिया और विशाल चौहान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में लावारिस घूम रहे मवेशियों से निजात दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वे चिंतित रहते हैं। वहीं बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि इस बारे में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन