फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The BPL card work strat in shimla

शहर में गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाने का काम शुरू

Wed, 01 Dec 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The BPL card work strat in shimla
टुटू वार्ड से मिले 35 परिवारों के आवेदन, नगर निगम बनाएगा बनवाएगा बीपीएल कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनाने का काम फिर शुरू हो गया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से जारी किए निर्देश पर पार्षदों ने वार्ड सभाएं बुलाकर पात्र परिवारों का चयन शुरू कर दिया है।

बुधवार को शहर के टुटू वार्ड में पार्षद विवेक शर्मा की अगुवाई में वार्ड सभा बुलाई गई। इसमें पात्र परिवारों से आवेदन मांगें गए। कुल 35 आवेदन आए हैं। इनकी जांच के बाद सही पाए गए आवेदनों को वार्ड सभा ने पारित कर नगर निगम प्रशासन को भेज दिया है। कुछेक आवेदनों में अभी आय प्रमाणपत्र मांगें हैं। स्थानीय पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड बनने हैं। इसके अलावा कई परिवारों के बीपीएल कार्ड रिन्यू किए जा रहे हैं। कहा कि सभी पात्रता पूरी करने वाले परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। नगर निगम से जल्द ही इनके कार्ड जारी करने के लिए कहा जाएगा। सभा में लोगों ने पार्किंग, पार्क जैसी समस्याएं भी उठाई। साथ ही वार्ड में चल रहे कामों पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed