{"_id":"5c66e5e6bdec224d9d195fcf","slug":"the-body-of-the-pulwama-martyr-tilak-raj-reached-the-native-village-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट पहुंचा शहीद तिलक राज का पार्थिव शरीर, मंत्री किशन कपूर रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट पहुंचा शहीद तिलक राज का पार्थिव शरीर, मंत्री किशन कपूर रहे मौजूद
Sat, 16 Feb 2019 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
तिलक राज का पार्थिव शरीर पहुंचा पठानकोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद तिलक राज का पार्थिव शरीर देर रात सैनिक विमान से पठानकोट पहुंचा। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर और प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। शनिवार सुबह 11 बजे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच कांगड़ा के डीसी संदीप कुमार ने जानकारी दी कि तिलक राज का पार्थिव शरीर सीआरपीएफ कल सुबह 8 बजे तक उनके गांव जंद्रोह में उनके परिजनों को सौंप देगी। आज रात उनका पार्थिव शरीर नूरपुर में ही रखे जाने की योजना है।
विज्ञापन
दिल्ली से रात करीब साढृे 11 बजे 6 शहीदों के पार्थिव शरीर लेकर सेना का विमान पठानकोट में उतरा। इसमें हिमाचल के तिलक राज सहित पंजाब के चार और जम्मू-कश्मीर के एक शहीद का पार्थिव शरीर लाया गया।
विज्ञापन
शहीद की अंतिम विदाई में सीएम भी होंगे शामिल
शहीद के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे शिमला से चौपर के जरिये गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 9:35 बजे मुख्यमंत्री शहीद के गांव देवा के लिए सड़क से होकर जाएंगे।