{"_id":"6683f57899aa7425e607c45d","slug":"the-body-of-taxi-driver-harikrishna-was-not-found-even-on-the-eighth-day-a-team-of-divers-was-called-from-bil-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आठवें दिन भी नहीं मिला टैक्सी चालक हरिकृष्ण का शव, बिलासपुर से गोताखोरों की टीम बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आठवें दिन भी नहीं मिला टैक्सी चालक हरिकृष्ण का शव, बिलासपुर से गोताखोरों की टीम बुलाई
Tue, 02 Jul 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:11 PM IST
सार
डोली पंचायत के डोलरू गांव के 62 वर्षीय हरिकृष्ण का शव आठवें दिन भी नहीं मिला। उनका शव पंजाब के कीरतपुर के पास आरोपियों ने नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
टैक्सी ड्राइवर हत्या मामला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामशहर की डोली पंचायत के डोलरू गांव के 62 वर्षीय हरिकृष्ण का शव आठवें दिन भी नहीं मिला। उनका शव पंजाब के कीरतपुर के पास आरोपियों ने नहर में फेंक दिया था। लोग पुलिस के साथ क्षेत्र में शव को खोजने में लगे हैं लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक हरिकृष्ण के बेटे देशराज और उनकी मां आठ दिन से भूखे प्यासे बैठे हैं। 25 जून को लापता होने के बाद हरिकिशन के बेटे ने साथियों के साथ पहले हिमाचल में उन्हें ढूंढा।
विज्ञापन
उन्हें पहले ही नहर में फेंकने का आभास था जिस पर वे पहले से अपने स्तर पर खोज रहे थे। इसके बाद बीबीएन की टीम, पुलिस प्रशासन और गोताखोर नहर में तलाश कर चुके हैं लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। देशराज ने खुद बिलासपुर से बोट और गोताखोर बुलाए। वे मंगलवार को शव की खोजबीन में जुट गए हैं लेकिन शाम तक पता नहीं चल पाया। देशराज ने बताया कि नहर के साथ-साथ उन्होंने पंजाब में भी नहर के आसपास खाक छान ली है। दो दर्जन लोग दिन-रात रोपड़ में नहर के किनारे बैठे हैं।
विज्ञापन