{"_id":"6acce603754b8d1631010322","slug":"the-board-will-guide-you-to-install-solar-panels-on-your-rooftop-shimla-news-c-19-sml1002-802471-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: घर की छत पर सोलर पैनल \nलगाने की राह दिखाएगा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की राह दिखाएगा बोर्ड
विज्ञापन
सूर्य घर योजना के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
शिमला सर्किल के कसुम्प्टी में आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को अब आवेदन और पंजीकरण संबंधी जानकारी एक ही जगह मिलेगी।
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड का शिमला ऑपरेशन सर्किल 13 से 15 अक्तूबर तक कसुम्प्टी स्थित एसडीए कांप्लेक्स में यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इससे सर्किल के हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित वित्तीय सहायता दी जाती है। बोर्ड के अनुसार इस सुविधा के तहत उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता, आवेदन एवं पंजीकरण प्रक्रिया, नेट मीटरिंग और बैंक ऋण की सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को भी योजना का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को घरों की छतों पर ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जाती है। सोलर पैनल लगने से घर में सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध होगी। इससे ग्रिड से बिजली खरीदने की जरूरत कम हो सकती है और उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भी कमी आ सकती है। बोर्ड को इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं में सहायता देने की पहल की है।
विज्ञापन
कोट
पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। यहां आने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी, पात्रता और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
-पुनीत सौंधी, उपमुख्य अभियंता, शिमला सर्किल