Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The BJP will be strengthened at the booth level; meetings will be held soon.

Shimla News: बूथ स्तर पर भाजपा को किया जाएगा मजबूत, जल्द होंगी बैठकें

Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The BJP will be strengthened at the booth level; meetings will be held soon.
संगठनात्मक बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चुनावी वर्ष को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला शिमला में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत जिले के सभी मंडलों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी।

साथ ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। यह निर्णय वीरवार को भाजपा जिला शिमला की संगठनात्मक बैठक में लिया गया। बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने और केंद्र एवं प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि चुनावी वर्ष में जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करेंगे। इसके लिए जिला शिमला के सभी मंडलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में रवि मेहता, सत्य प्रकाश मानक, राजेंद्र झीना, सुशील चौहान, जितेंद्र भोटका, किशोर ठाकुर, राहुल ठाकुर और यशपाल ठाकुर सहित जिला भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article