Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The BJP staged a show of strength in Ani under the pretext of a Panchayati Raj conference

Shimla News: पंचायती राज सम्मेलन के बहाने भाजपा ने आनी में किया शक्ति प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The BJP staged a show of strength in Ani under the pretext of a Panchayati Raj conference
आनी (कुल्लू)। आनी के ऐतिहासिक राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं सम्मेलन के बहाने भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में उमड़ी कार्यकर्ताओं और लोगों की भारी भीड़ को देखकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गदगद नजर आए। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए भाजपा मंडल और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए उन्हें बधाई दी। अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूरे होने को हैं और अब उसके जाने का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और आनी विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। जयराम ठाकुर ने आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार की विधानसभा में भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकेंद्र कुमार सदन में बेबाकी से अपनी बात रखते हैं और आनी की आवाज को पूरी बुलंदी के साथ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और जनता के हितों को विधानसभा में मजबूती से उठाना सराहनीय है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह को जयराम ठाकुर ने भाजपा के पक्ष में सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि जनता का यह जोश आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत दे रहा है। सम्मेलन में आनी और निरमंड क्षेत्र के भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने संगठनात्मक एकजुटता और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों का संदेश भी दिया। वहीं प्रधान संघ आनी के अध्यक्ष दूनी चंद चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article