फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The biggest hand behind JP Nadda success is the Kangra bjp national executive president

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा की कामयाबी के पीछे हिमाचल के इस जिले का बड़ा हाथ

Tue, 18 Jun 2019 11:53 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jun 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
The biggest hand behind JP Nadda success is the Kangra bjp national executive president
फाइल फोटो

भाजपा संगठन की सबसे बड़ी कुर्सी तक पहुंचने की जेपी नड्डा की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ हिमाचल की सियासी प्रयोगशाला कांगड़ा का रहा है। महज 29 साल की उम्र में नड्डा को भाजपा में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर संगठन में पहली बड़ी जिम्मेदारी मिली थी।

विज्ञापन


अपनी पहली जिम्मेदारी में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इसी अल्प कार्यकाल में नड्डा प्रदेश भाजपा महामंत्री और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। नड्डा के प्रभारी रहते ही शांता कुमार ने 1989 में लोकसभा चुनाव में कांगड़ा सीट जीती थी। इसके तुरंत बाद 1990 में विधानसभा चुनाव हुए।
विज्ञापन


इस दौरान भी नड्डा ही कांगड़ा सीट के प्रभारी थे। इस चुनाव में भी भाजपा ने कांगड़ा-चंबा सीट के विधानसभा क्षेत्रों में बंपर जीत हासिल की। कांगड़ा से सक्रिय राजनीति का सियासी सफर ऐसा शुरू हुआ कि नड्डा को 1993 में बिलासपुर सदर से टिकट मिला और जीत भी हासिल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह नेता प्रतिपक्ष भी बने

The biggest hand behind JP Nadda success is the Kangra bjp national executive president

इसी बीच वह नेता प्रतिपक्ष बने। नड्डा लंबे समय तक कांगड़ा की सियासी प्रयोगशाला में संगठन की जड़ें मजबूत करते रहे। राजनीति की चौसर पर कांगड़ा नड्डा के लिए लक्की साबित रहा। कांगड़ा में सियासी सफर के दौरान नड्डा ने युवा नेताओं को उभारा।

नड्डा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही कांगड़ा-चंबा के कई भाजपा नेता बेहद खुश हैं। इन नेताओं को नड्डा ने ही नेता बनाया था जो आज हिमाचल की राजनीति में खासा असर डालते हैं। वहीं, धर्मशाला में उपचुनाव की तैयारियों के बीच नड्डा की ताजपोशी ने कुछ सियासी समीकरण भी बदल दिए हैं। 

शांता बोले- कठिन परिश्रम मुफीद बना

The biggest hand behind JP Nadda success is the Kangra bjp national executive president

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने जेपी नड्डा को ताजपोशी की बधाई दी है। शांता कुमार ने कहा कि जेपी नड्डा का कठिन परिश्रम उनके लिए मुफीद बना। वहीं, भाजपा नेता संजय शर्मा ने बताया जेपी नड्डा के लिए कांगड़ा राजनीति की प्रथम कर्मभूमि थी। यहीं से नड्डा बुलंदियां छूते गए। 

पठानिया बोले- नड्डा ने ही नेता बनाया
विधायक राकेश पठानिया ने कहा ‘जेपी नड्डा जब कांगड़ा चंबा के प्रभारी थे तब उन्होंने ही 1990 में मुझे भाजपा में लाया था। उन्हीं की वजह से मुझे टिकट मिला और मैं नेता बना। नड्डा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हिमाचल का नाम पूरे विश्व में प्रचारित हो रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed