फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The big news for the state's teachers, began recruiting

युवाओं के लिए खुला नौकरियों का पिटारा

Fri, 29 Aug 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Aug 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
The big news for the state's teachers, began recruiting

हिमाचल में स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) के तहत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के आदेश जारी हो गए हैं। प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 2000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होगी। यह भर्ती जेबीटी, टीजीटी और लेक्चरर के पदों के लिए हो रही है। सभी उपनिदेशकों को इस पर अधिसूचना की प्रति जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


राज्य उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस अधिसूचना को आगे सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। इसमें साफ है कि एसएमसी के तहत शिक्षकों को स्कूलों से जोड़ने का दायरा बढ़ा दिया गया है। यह नीति अब पूरे प्रदेश में लागू होगी।
विज्ञापन


यह नीति पहले केवल दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में ही लागू थी। इसके तहत उन स्कूलों में पीरियड आधार पर शिक्षकों को संलग्न किया जा सकेगा, जिनमें या तो दो साल से अधिक समय से रिक्तियां चल रही हैं या फिर वे वर्ष 2013-14 और 2014-15 में अपग्रेड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डा. अमर देव ने कहा कि सरकार से अधिसूचना की प्रति को आगे सभी संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। सभी उपनिदेशकों को यह भी कहा गया है कि इस अधिसूचना को वे सभी फील्ड फंक्शनरी को दे दें, जिससे इसकी अनुपालना हो सके।

पीरियड आधार पर शिक्षक भर्ती को मंजूरी

The big news for the state's teachers, began recruiting

राज्य सरकार ने इस नीति का दायरा बढ़ा दिया है, मगर पिछली नीति में कोई बदलाव नहीं किए हैं। पिछली नीति से मतलब 17 जुलाई 2012 की पॉलिसी से है। स्कूल की एसएमसी संस्थान के प्रमुख की तरफ से उपनिदेशक को अरजी भेजेगी कि उन्हें रिक्त पद पर शिक्षक की नियुक्ति करने की मंजूरी दी जाए।

उपनिदेशक पीरियड आधार पर शिक्षक की भर्ती की मंजूरी देगा। इसके बाद पटवार सर्कल पर पद विज्ञापित किए जाएंगे। इसके बाद साक्षात्कार होंगे।

यह रहेगी ग्रांट-इन-ऐड
पीजीटी को 150, टीजीटी को 100, एलटी, शास्त्री और जेबीटी को 75 रुपये प्रति पीरियड के आधार पर सरकार ऐसे स्कूलों में ग्रांट-इन-ऐड देगी। पीजीटी की अधिकतम ग्रांट 6000, टीजीटी की भी 6000, एलटी की 4500, शास्त्री की 4500 और जेबीटी की 3500 रुपये प्रतिमाह से ज्यादा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed