फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The audio of the former BJP minister went viral, said – the party gave ticket to the money man

Mandi: भाजपा के पूर्व मंत्री का आडियो वायरल, बोले- पार्टी ने पैसे वाले को दिया टिकट

Tue, 15 Nov 2022 08:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 08:20 PM IST
सार

वीडियो में पूर्व मंत्री कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने हमसे बड़ी ज्यादती की। एक पुराने आदमी को दरकिनार कर दिया और एक नए आदमी को जो पैसे वाला है, उसे टिकट दे दिया। इसका बदला चुकाओ।

विज्ञापन
The audio of the former BJP minister went viral, said – the party gave ticket to the money man
ऑडियो वायरल(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के एक पूर्व मंत्री का एक आडियो वायरल हो रहा है। करीब एक मिनट के इस आडियो में आवाज एक पूर्व मंत्री की बताई गई है, जो टिकट न मिलने पर फोन पर कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं। पूर्व मंत्री पूछ रहे है कि क्या हालचाल है चुनाव का। किस ओर झुकाव है। इस पर कार्यकर्ता कहता है कि आप बताओ। पूर्व मंत्री कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने हमसे बड़ी ज्यादती की। एक पुराने आदमी को दरकिनार कर दिया और एक नए आदमी को जो पैसे वाला है, उसे टिकट दे दिया। इसका बदला चुकाओ। कार्यकर्ता बोलता है कि आपको भी तो पार्टी ने टॉप पर रखा है। आप तो हमारे मंत्री रहे। तभी पूर्व मंत्री कहते हैं कि अपने बलबूते पर रहे थे, किसी के अहसान पर नहीं रहे थे। तभी तो हमें बाहर किया। इतने में फोन कट हो गया। उधर, इस आडियो को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री के साथ भी संपर्क नहीं हुआ। उनका फोन स्विच ऑफ आया।

विज्ञापन


धर्मपुर में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए कांग्रेस ने लगाया तंबू
उधर,धर्मपुर में ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कांग्रेसी स्ट्रांग रूम के बाहर आठ दिसंबर तक चौबीस घंटे पहरा देंगे। इसके लिए कांग्रेसियों ने मंगलवार शाम को तंबू लगा दिया है। 
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी करतार चंद ने कहा कि अगर कोई और दल यहां अपना पहरा लगाना चाहता है तो वह भी लगा सकता है। स्ट्रांग रूम के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। सभी बाहर रहकर अपना पहरा दे सकते हैं। बाहर एलईडी की व्यवस्था की गई है, जिसमें स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा भी सीसीटीवी के माध्यम से देखी जा सकती है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की सलाह पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी करतार चंद का कहना है कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन में यह प्रावधान है कि कोई भी दल ईवीएम की निगरानी अपनी ओर से कर सकता है। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed