फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The ashes of former CM Virbhadra Singh will immersed in the Ganges on July 17

शिमला: 17 जुलाई को गंगा में प्रवाहित होंगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की अस्थियां

Fri, 16 Jul 2021 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Jul 2021 06:08 PM IST
सार

बीती 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया था। 9 जुलाई को उनका शव गृहक्षेत्र पद्म पैलेस रामपुर लाया गया था। 

विज्ञापन
The ashes of former CM Virbhadra Singh will  immersed  in the Ganges on July 17
गंगा में प्रवाहित करने के लिए अस्थि कलश रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन अस्थियों का विसर्जन करेंगे। वह शुक्रवार को पद्म पैलेस रामपुर से राज पुरोहित सहित 11 लोगों के साथ हरिद्वार रवाना हुए। उनके साथ पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी गए हैं।  बीती 8 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया था। 9 जुलाई को उनका शव गृहक्षेत्र पद्म पैलेस रामपुर लाया गया था। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भारी हुजूम जुटा था। 10 जुलाई को वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई दी गई। विक्रमादित्य सिंह ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी थी। इसके बाद पद्म महल में शोक चलता रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे राजसी परंपरा के तहत वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कलश हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। रिपु धवन कंवर सहित राजपुरोहित और खखरोला के ग्रामीण हरिद्वार रवाना हुए। पद्म पैनेस में रखे अस्थि कलश को विक्रमादित्य सिंह ने राजपुरोहित को सौंपा। 17 जुलाई को गंगा सहित प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बहने वाली नदियों में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन होगा। किन्नौर जिले के कड़छम, आनी विस क्षेत्र के ढरोपा, रामपुर के नोगली और उन्नू महादेव सहित प्रदेश की सभी नदियों में ब्लॉक कांग्रेस स्तर पर अस्थि कलशों का विसर्जन किया जाएगा। इससे पूर्व कलशयात्रा निकालकर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी जाएगी। हरिद्वार के लिए रिपु धवन कंवर, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, सुशांत कपरेट, तारा चंद ठाकुर, ध्रुव शर्मा, अंकुर शर्मा, रिंकू ठाकुर, दीपक खुराना और संजय ठाकुर रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed