{"_id":"68d15ae3ffe57e2fdf07aba5","slug":"the-aroma-of-hill-cuisine-wafts-into-st-beads-college-shimla-news-c-19-sml1002-605857-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सेंट बीड्स कॉलेज में उड़ी \nपहाड़ी व्यंजनों की खुशबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सेंट बीड्स कॉलेज में उड़ी पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू
विज्ञापन
पतरोड़े, सिड्डु और कांगड़ी धाम से महका परिसर
कॉलेज के हेरिटेज क्लब मिरासा ने किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज में इतिहास विभाग के हेरिटेज क्लब मिरासा ने आईक्यूएसी के साथ मिलकर सोमवार को परिसर में व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता और फूड कार्निवल का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने परंपरा की थाली विषय के साथ पहाड़ी व्यंजनों सिड्डु, पतरोड़े, कांगड़ी धाम, खास्ता क्चौरी और खीर जैसे व्यंजनों के स्टाल लगाकर परोसे।
यूजीसी के निर्देशों पर अर्निंग वाइल लर्निंग के मकसद से आयोजित इस फूड कार्निवल में छात्राओं ने अपने हुनर को पहचान कर इसे आय का साधन बनाने और एक उद्यमी बनने का अनुभव लिया। फूड कार्निवल और प्रतियोगिता की विजेताओं को कॉलेज प्राचार्य सिस्टर रोजिली ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं के इस कार्य की सराहना की और विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता में पहाड़ी रसोई टीम में शामिल आरची चामटा, आस्था, प्राची और यामिनी ने पहला पुरस्कार पाया। देव भूमि जायका टीम ने सबसे अधिक बिक्री करने में पहला स्थान पाया। इस टीम में श्रुति शर्मा, स्नेहा वर्मा, साक्षी शर्मा, प्रियांशी शर्मा और देवांशी शर्मा शामिल थीं। इस आयोजन में इतिहास विभागाध्यक्ष पूनम चौहान ने अहम भूमिका निभाई जिसमें तिष्या ठाकुर और शिमोना जयदेव ने सहयोग किया।