फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The app will register skilled workers from outside states: Mahendra

ऐप में होगा बाहरी राज्यों से आए कुशल कामगारों का पंजीकरण: महेंद्र

Tue, 05 May 2020 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
The app will register skilled workers from outside states: Mahendra
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में अपने घर लौट रहे लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को एक ऐप विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐप में देश के अन्य राज्यों से आए कुशल कामगार अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। विभिन्न विभाग इन कुशल कामगारों की क्षमता का दोहन करेंगे। कृषि से जुड़े लोगों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम देने के लिए हवाई परिवहन को विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। कई सुझावों को राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन


कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को शिमला स्थित सचिवालय में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में पर्यटन, परिवहन, उद्योग, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों को आर्थिक सहायता देने पर चर्चा की गई। इस बैठक में पर्यटन, परिवहन और शहरी गरीबों को विशेष राहत प्रदान करने पर भी मंत्रणा की गई। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दिशा में क्वारंटीन केंद्रों की संख्या बढ़ाने और इन केंद्रों को और अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों को भी सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों को और छूट देने की तैयारी

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए औद्योगिक इकाइयां शुरू करने और छोटे उद्योगों को और अधिक छूट प्रदान की जा सकती है। इस पर चर्चा की गई। इन औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों को उसी इलाके में रहने की सुविधा देने और उद्योगों में पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध करवाने को कहा गया है। 

पशुपालन विभाग को पर्याप्त चारा देने के निर्देश 
पशुपालन विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों और गोसदनों में चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश जारी किए गए। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने उप समिति के समक्ष एक प्रस्तुति रखी। बैठक में उप समिति सदस्य शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भाग लिया। प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव सूचना एवं जन संपर्क रजनीश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed