फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The All India Inter Zonal Women Kabaddi Championship will be held in Dharamshala from February 9th.

Kabaddi Championship: धर्मशाला में 9 फरवरी से ऑल इंडिया इंटर जोनल वुमन कबड्डी चैंपियनशिप

Fri, 06 Feb 2026 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 10:24 PM IST
सार

 केंद्रीय विश्वविद्यालय ऑल इंडिया इंटर जोनल वुमन कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
The All India Inter Zonal Women Kabaddi Championship will be held in Dharamshala from February 9th.
खेल - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ऑल इंडिया इंटर जोनल वुमन कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 9 से 12 फरवरी तक धर्मशाला में होगी। इसमें देश भर से विभिन्न विश्वविद्यालयों से 224 से अधिक खिलाड़ी और ऑफिशियल भाग लेंगे। यह जानकारी एक प्रेसवार्ता के दौरान सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सत प्रकाश बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को उद्घाटन समारोह में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रो. बंसल ने कहा कि हाल ही में आयोजित महिला कबड्डी वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहीं हिमाचल प्रदेश की सभी खिलाड़ी भी चैंपियनशिप में शिरकत करेंगी। इसके अलावा हरियाणा के अर्जुन अवार्डी व कबड्डी की पुरुष टीम के कैप्टन दीपक हुड्डा भी चैंपियनशिप के लिए धर्मशाला आएंगे। उन्होंने बताया कि सीयू प्रशासन पिछले पांच वर्षों से लगातार अखिल भारतीय स्तर की चैंपियनशिप का सफल आयोजन करवाता आ रहा है। बेहतर प्रबंधन व खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं के चलते ही इस मर्तबा सीयू को छठी बार ऑल इंडिया इंटर जोनल वुमन कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos

एशियन पैरा थ्रो बाल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल ने पेश की दावेदारी
 राजस्थान के झुंझुनू जिले में आयोजित राष्ट्रीय पैरा थ्रो बाल फेडरेशन कप 2026 में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। भारतीय पैरा थ्रो बाल फेडरेशन द्वारा 3 से 5 फरवरी तक सिंघानिया यूनिवर्सिटी, पचेरी बारी में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। अब हिमाचल की टीम ने एशियन पैरा थ्रो बाल चैंपियनशिप के लिए दावेदारी पेश की है। पहली बार राज्य की पुरुष टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम का नेतृत्व कप्तान अनिल कुमार और उपकप्तान ब्रिज मोहनलाल ने किया। टीम में कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, शशि पाल, रमेश चंद भारद्वाज और हिमांशु शामिल रहे। टूर्नामेंट के साथ दूसरी एशियन चैंपियनशिप के लिए भी चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। हिमाचल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एशियन गेम्स के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। चयनित खिलाड़ियों की सूची अप्रैल में मलयेशिया में होने वाली प्रतियोगिता से पहले जारी की जाएगी। डिसेबल्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष रचना कुमारी ने टीम के साथ कोच व मैनेजर की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed