फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The AG's office team searched the entire record of Chester Hill in Solan

Chester Hill Case: एजी ऑफिस की टीम ने सोलन में खंगाला चेस्टर हिल का पूरा रिकॉर्ड

Sat, 18 Apr 2026 11:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 11:33 AM IST
सार

टीम के सदस्य सीधे तहसीलदार ऑफिस गए। यहां पर उन्होंने चेस्टर हिल से संबंधित सभी दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। इसमें चेस्टर हिल में हुई सेल डीड से संबंधित सभी प्रकार के दस्तावेज मंगवाए गए। 

विज्ञापन
The AG's office team searched the entire record of Chester Hill in Solan
जांच(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

चेस्टर हिल मामले में धारा 118 और बेनामी संपत्ति मामला अब महालेखाकार (एजी) कार्यालय तक पहुंच गया है। शुक्रवार को महालेखाकार कार्यालय की टीम सोलन तहसील पहुंची। टीम के पहुंचते ही तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10:30 बजे टीम ने अचानक यहां पर दबिश दी और पूरा रिकॉर्ड खंगाला। टीम के सदस्य सीधे तहसीलदार ऑफिस गए। यहां पर उन्होंने चेस्टर हिल से संबंधित सभी दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। इसमें चेस्टर हिल में हुई सेल डीड से संबंधित सभी प्रकार के दस्तावेज मंगवाए गए। टीम ने यह भी जांच गया कि इसमें स्टॉप ड्यूटी कितने की लगाई गई थी। इसके अलावा जमीन की वैल्यू क्या थी, इस पर भी पूरा रिकॉर्ड मांगा गया। सूत्रों की माने तो इसमें कृषक की जमीनों का रिकॉर्ड मांगा गया। साथ ही उसने कितनी जमीन यहां पर खरीदी यह भी जांच की गई। शाम करीब 5:00 बजे तहसील कार्यालय से टीम निकली। इस दौरान 7:30 घंटों तक चेस्टर हिल से संबंधित सभी तरह के दस्तावेज खंगाले। यहां से टीम पूरा रिकॉर्ड अपने साथ ले गई है। चेस्टर हिल में एक कृषक के नाम पर ही सैकड़ों बीघा जमीन की खरीद फरोख्त हुई है। इसमें सोलन के अलावा परवाणू में भी कृषक ने अपनी पत्नी और दो बहनों के नाम पर जमीन खरीदी है।

विज्ञापन

लोग बोले, जमीन बेचने लीज पर देने का दबाव
 किसान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन से मुलाकात कर पंचायत पड़ग के बेरगांव सहित आसपास के गांवों में चल रहे चेस्टर हिल प्रोजेक्ट से उत्पन्न गंभीर समस्याओं को उठाया। आरोप लगाया कि परियोजना की ओर से सुनियोजित तरीके से ग्रामीणों को उनकी जमीन बेचने या लीज पर देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, ज्ञापन में मांग उठाई कि सरकारी नाले एवं आसपास के क्षेत्रों में हो रही अवैध डंपिंग को तुरंत बंद किया जाए। घासनियों (चरागाह) तक जाने वाले बंद किए गए रास्तों को तुरंत खोला जाए। उपायुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed