फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The adventure of paragliding will also start in Kutlahar from July, tourism will get wings

ऊना: जुलाई से कुटलैहड़ में भी शुरू होगा पैराग्लाइडिंग का रोमांच, पर्यटन को लगेंगे पंख

Sun, 01 May 2022 02:28 AM IST
Krishan Singh जीएस जस्सल, बंगाणा (ऊना)
जीएस जस्सल, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 May 2022 02:28 AM IST
सार

वर्तमान में गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां हो रही हैं। अब पैराग्लाइडिंग शुरू करने पर भी तेजी से काम हो रहा है। दो माह में घरबासड़ा पैराग्लाइडिंग साइट से बिजली के खंभों और तारों को हटाने का कार्य होगा।

विज्ञापन
The adventure of paragliding will also start in Kutlahar from July, tourism will get wings
कुटलैहड़ में भी शुरू होगा पैराग्लाइडिंग का रोमांच - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और मनाली के बाद अब कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। इससे पर्यटन को भी पंख लगेंगे। कुटलैहड़ के घरबासड़ा से पैराग्लाइडिंग की उड़ानें जुलाई से आरंभ होंगी। कुटलैहड़ क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के बाद पैराग्लाइडिंग आरंभ होने से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। 

विज्ञापन

वर्तमान में गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां हो रही हैं। अब पैराग्लाइडिंग शुरू करने पर भी तेजी से काम हो रहा है।

दो माह में घरबासड़ा पैराग्लाइडिंग साइट से बिजली के खंभों और तारों को हटाने का कार्य होगा। पैराग्लाइडिंग के लिए पहले ही ट्रायल सफल रहा है। ऐसे में क्लीयरेंस मिलते ही उड़ानें भरने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। घरबासड़ा धार से उड़ान भरी जाएगी और गोबिंद सागर झील के तट अंदरोली में लैंडिंग होगी। अंदरोली में पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। यहां बोटेनिकल पार्क और वाटर स्पोर्ट्स कांपलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स व पैराग्लाइडिंग संबंधित सभी कार्य स्थानीय लोगों में ही आवंटित किए जाने की प्रदेश सरकार व पर्यटन विभाग की योजना है। इस संबंध में सहायक विकास पर्यटन अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर जुलाई माह से पैराग्लाइडिंग शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


पिपलू धार से भी उड़ेंगे मानव परिंदे
घरबासड़ा में पैराग्लाइडिंग के बाद पिपलू धार में भी पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को आरंभ करने की विभाग की योजना है। कुटलैहड़ में गोबिंद सागर झील पंजाब से सटी है। यहां वाटर स्पोर्ट्स व पैराग्लाइडिंग शुरू होने पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed