फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Test services restored in Jogindernagar hospital after three months

Shimla News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में तीन माह बाद बहाल हुईं टेस्ट सेवाएं

Thu, 05 Jun 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Test services restored in Jogindernagar hospital after three months
जोगिंद्रनगर अस्पताल में बायोकैमिस्ट्री व सीबीसी मशीनें ठीक होने पर टेस्ट जांच में जुटे कर्मचारी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में करीब तीन माह बाद टेस्ट सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल की सरकारी प्रयोगशाला में स्थापित बायो केमिस्ट्री और सीबीसी मशीनें ठीक होने से मरीजों को अब निजी क्लीनिकों में नहीं जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किडनी, लिवर, शुगर और अन्य रोगों के टेस्ट जोगिंद्रनगर अस्पताल में फिर से शुरू होने से मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल की प्रयोगशाला में लगभग 57 मरीजों के विभिन्न तरह के एक हजार से अधिक टेस्ट हुए। इनकी रिपोर्ट तत्काल मिलने से मरीजों को राहत मिली। सरकारी प्रयोगशाला के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला की बायो केमिस्ट्री और सीबीसी मशीनें ठीक होने से अब सभी तरह के टेस्ट शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


...
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य संसाधनों में विस्तार और सुधार को लेकर प्रशासन भी गंभीर है ताकि मरीजों को घर द्वार ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीश चौधरी, एसडीएम एवं अध्यक्ष, रोगी कल्याण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed