{"_id":"5ec6adf68ebc3e908a71801b","slug":"tension-mounts-in-bbn-as-5-corona-infected-found-shimla-news-sml333544033","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त सोलन में पांच नए संक्रमित मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त सोलन में पांच नए संक्रमित मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पड़ोसी राज्यों हरियाणा-पंजाब से सटे औद्योगिक हब बीबीएन में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले आने से हड़कंप मच गया है जिससे अधिकारी सकते में हैं। हालांकि कोरोना को लेकर सभी सावधानियां बरती गईं लेकिन फिर से पांच पॉजिटिव मामले आने से एक बार क्षेत्र कोरोना एक्टिव हो गया है। सोलन अप्रैल में कोरोना मुक्त हो गया था और रेड जोन से ग्रीन जोन क्षेत्र में आ गया था।
दोबारा से कोरोना मामले आने के बाद यह क्षेत्र कोरोना एक्टिव मामलों में शुमार हो गया है। जो नए मामले आए हैं, वे स्थानीय न होकर बाहरी राज्यों से आए हैं। बाहर से आए कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से अब तक दो स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। 10 अप्रैल के बाद से क्षेत्र में कोई भी कोरोना का मामला नहीं आया था और करीब 3000 सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट निगेटिव थी। वीरवार सुबह अचानक कोरोना पॉजिटिव के पांच मामले आने से प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की नींदें उड़ गई हैं।
बीबीएन में अब तक 19 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इनमें से चार लोगों को बाहर भेज दिया था जो दिल्ली के समीप गुड़गांव गए थे जबकि इनके साथ आई महिला की पीजीआई में मौत हुई थी। जो बाद में कोरोना पॉजीटिव पाई गई। इनके संपर्क में आए निजी अस्पताल के तकनीशियन व अटेंडेंट कोरोना संक्त्रस्मित हुए थे। तबलीगी जमात में यूपी के गाजियाबाद से दिल्ली के निजामुदीन से आए लोगों में से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। हालांकि महिला की चंडीगढ़ में हुई मौत का आंकड़ा हिमाचल में नहीं जुड़ा है लेकिन दिल्ली से आए सात लोगों में यह महिला झाड़माजरी आई थी और यहीं से उसे पीजीआई ले गए थे।
विज्ञापन
विधायक और पूर्व विधायक ने भी बांटे थे फल
बीबीएन के स्वराज माजरा और सीसे स्कूल मानपुरा के संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में पश्चिम बंगाल से आए कोरोना पॉजिटिव पांच लोगों के दून के विधायक और नालागढ़ के पूर्व विधायक भी फल बांटने गए थे। इन्हें बाद में पता चला कि वे जिन केंद्रों में गए थे, वहां के लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इस पर इन्हें ऐहतियातन होम क्वारंटीन किया गया और सात दिनों के भीतर इनके सैंपल लिए जाएंगे।
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि बाहर से आए लोग अपने ही हैं। इसमें घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि ये सभी स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर प्रशासन मुस्तैद है।