{"_id":"6afaee7f3267db065d092f78","slug":"tender-for-echocardiology-machine-cancelled-for-the-third-time-shimla-news-c-19-sml1002-820945-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ईको कार्डियोलॉजी मशीन का टेंडर तीसरी बार रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ईको कार्डियोलॉजी मशीन का टेंडर तीसरी बार रद्द
विज्ञापन
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में लगाई जानी है मशीन, कम बोलीदाता आने से नहीं हो पा रही खरीद
एक ही मशीन होने से मरीज को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में लगाई जाने वाली ईको कार्डियोग्राफी मशीन का टेंडर तीसरी बार रद्द हो गया है।
तीन साल पहले मशीन की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन अब तक खरीद पूरी नहीं हो पाई है। तीसरी बार टेंडर रद्द होने के बाद मेडिकल कॉर्पोरेशन ने फिर से यह प्रक्रिया शुरू की है। दावा किया जा रहा है कि इस बार प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि तीनों बार टेंडर प्रक्रिया में निर्धारित नियमों के अनुसार पर्याप्त बोलीदाता (बिडर) शामिल नहीं हुए। कुछ मौकों पर कम बोलीदाताओं ने ही हिस्सा लिया। इस कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। तीन साल से मशीन की खरीद लंबित होने के कारण अस्पताल में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
चमियाना अस्पताल में फिलहाल एक ही मशीन के सहारे काम चलाया जा रहा है। इस कारण मरीजों को ईको टेस्ट करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं भी शुरू हो चुकी हैं। इससे मरीजों का दबाव बढ़ गया है। एक ही मशीन होने के कारण आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हृदय रोगियों के लिए अस्पताल पहुंचने पर ईकोकार्डियोग्राफी जांच की जरूरत पड़ सकती है। हार्ट अटैक सहित हृदय संबंधी गंभीर स्थितियों में यह जांच महत्वपूर्ण होती है। इसके बावजूद अस्पताल में एक ही मशीन से काम चलाना पड़ रहा है। दूसरी मशीन की जरूरत को देखते हुए तीन साल पहले मेडिकल कॉर्पोरेशन को इसकी खरीद के लिए कहा था।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की भी होती है ईको जांच
हृदय रोगियों के अलावा गर्भवती महिलाओं की भी ईको जांच की जाती है। इस जांच के माध्यम से गर्भ में पल रहे शिशु के हृदय की स्थिति का पता लगाया जाता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को कमला नेहरू अस्पताल से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना भेजा जाता है। ऐसे में जांच करवाने वालों की भीड़ लगी रहती है। एक ही मशीन और मरीजों की अधिक संख्या के कारण कई बार गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं।
जल्द होगी मशीन की खरीद
ईको कार्डियोलॉजी मशीन के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही मशीन की खरीद कर ली जाएगी। आगामी दिनों में मशीन को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
-अजय कुमार यादव, प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन