{"_id":"573f34644f1c1b7056ac7161","slug":"tender-for-102-and-108-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":" 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को बड़े झटके की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को बड़े झटके की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 May 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को बड़ा झटका लगने वाला है।
- फोटो : Demo pic
जीवीके कंपनी के खिलाफ हड़ताल पर गए प्रदेश के 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को बड़ा झटका लगने वाला है। नेशनल हेल्थ मिशन ने जीवीके कंपनी को दोबारा टेंडर देने की तैयारी कर ली है। फिलहाल कंपनी को एक्सटेंशन दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जीवीके कंपनी ने नेशनल हेल्थ मिशन से टेंडर हासिल कर लिया है। बीते दिनों एक सप्ताह तक कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए सेवाएं ठप कर दी थीं। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद हड़ताल समाप्त हुई थी।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने मांग की थी कि जीवीके कंपनी को एंबुलेंस चलाने का काम न दिया जाए। फिलहाल नए टेंडर के हिसाब से कंपनी के साथ कोई करार नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही कंपनी को काम सौंप दिया जाएगा। नेशनल हेल्थ मिशन ने फिलहाल कंपनी को एक्सटेंशन देकर काम चलाया हुआ है।
विज्ञापन