स्वच्छता के लिए एक साथ नाचेंगे 10 हजार महिलाएं-पुरुष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी आयोजित की जाएगी। इस बार बेटी बचाओ के बजाय नाटी की थीम स्वच्छता होगी। 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंडवॉश डे पर रथ मैदान में करीब दस हजार महिलाएं और पुरुष पारंपरिक कुल्लवी नाटी करेंगे। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी को इस वर्ष भी बरकरार रखा गया है।
हालांकि, पूर्व में नाटी न करवाने का फैसला लिया गया था लेकिन अब स्वच्छता के संदेश के लिए नाटी के आयोजन का फैसला लिया गया है। एडीसी कुल्लू विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी के लिए तैयारियां जोरों पर है। डीसी कुल्लू युनूस ने बताया कि प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी इस बार स्वच्छता थीम पर करवाई जाएगी। नाटी में करीब आठ से दस हजार महिला और पुरुष शामिल होंगे।
शोभली बेटी अभियान के साथ होगा उत्सव का समापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ 11 अक्तूबर को राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे जबकि 19 अक्तूबर को उत्सव का समापन सीएम वीरभद्र सिंह करेंगे। इस बार उत्सव का समापन शोभली बेटी अभियान के साथ किया जाएगा।
अभियान के तहत सीएम वीरभद्र सिंह कुल्लू जिला की बेटियों को सम्मानित करेंगे। शोभली बेटी अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाई अभियान के तहत चलाया गया है।