फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ten police check post will be set up at Himachal Punjab border in Una

Himachal News: हिमाचल-पंजाब सीमा पर 10 पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने की तैयारी

Mon, 10 Apr 2023 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Apr 2023 10:38 AM IST
सार

पंजाब से ऊना की 126 किलोमीटर सीमा लगती है। इस सीमा से पुलिस थाने व चौकियां दूर हैं। ऐसे में चेक पोस्ट के जरिये हर आने-जाने वाले वाहन, संदिग्धों समेत अन्य पर निगरानी रहेगी।

विज्ञापन
ten police check post will be set up at Himachal Punjab border in Una
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से सटे इलाकों में ऊना पुलिस अपना सुरक्षा चक्र मजबूत करना चाहती है। ऊना-पंजाब सीमा पर 10 पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। ऊना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय शिमला को प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल मंजूरी का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद ही यह योजना सिरे चढ़ेगी। पुलिस चेक पोस्ट मरवाड़ी, अजौली, बाथड़ी, सैहजोवाल, पोलियां, भंगला, आशापुरी, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, बदोली में स्थापित किए जाने हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब से ऊना की 126 किलोमीटर सीमा लगती है। इस सीमा से पुलिस थाने व चौकियां दूर हैं। ऐसे में चेक पोस्ट के जरिये हर आने-जाने वाले वाहन, संदिग्धों समेत अन्य पर निगरानी रहेगी। ऊना पुलिस के प्रस्ताव में हर पुलिस चेक पोस्ट में एक हेड कांस्टेबल व चार कांस्टेबलों की तैनाती की मांग की गई है। पुलिस चेक पोस्ट में एक बाइक उपलब्ध रहेगी ताकि इलाके में गश्त व अन्य घटना होने पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरोली उपमंडल की टाहलीवाल पुलिस चौकी को खुले 10 से 12 साल हो गए हैं, लेकिन यहां अभी तक स्वीकृत स्टाफ नहीं मिल पाया है। जबकि यह पूरा इलाका औद्योगिक क्षेत्र है और यहां प्रवासी लोगों की संख्या भी अधिक है। ऊना पुलिस ने इस चौकी को भी पुलिस थाना का दर्जा देने की मांग उठाते हुए प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल-पंजाब सीमा में कुछ माह में दो हत्याकांड सामने आ चुके हैं। दुलैहड़ क्षेत्र में बीते कुछ माह पूर्व एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपियों को दबोचा था जबकि अब गोंदपुर जयचंद में युवक की हत्या हुई है।


ऊना जिला पंजाब से सटा हुआ होने के कारण यहां नशे समेत अन्य संदिग्धों की आवाजाही की आशंका रहती है। ऐसे में सीमा क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति जरूरी है। सीमा क्षेत्र में दस पुलिस चेक पोस्ट का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। - अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed