{"_id":"5f899b728ebc3e9bc8193d83","slug":"ten-percent-seats-reserved-for-economic-weaker-sections-students-in-palampur-agriculture-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि में गरीब विद्यार्थियों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि में गरीब विद्यार्थियों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित
Fri, 16 Oct 2020 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Oct 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विवि पालमपुर में अब आर्थिक स्थिति से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्र भी प्रवेश ले सकते हैं। कृषि विवि पालमपुर में सामान्य वर्ग के कमजोर छात्रों के लिए भी सीटें आरक्षित की गई हैं। छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कक्षाओं में प्रवेश ले सकते हैं। कृषि विवि में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए यह पहली बार हुआ है कि जब आर्थिक स्थिति में कमजोर रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के छात्र भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं विवि में प्रवेश परीक्षाओं के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कृषि विवि पालमपुर में आर्थिक में कमजोर सामान्य वर्ग के लिए छात्रों के लिए दस प्रतिशत सीटें बढ़ाई गई है। इसमें इस वर्ग के छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी कक्षाओं के तहत बीएससी आनर्स कृषि, बीवीएससी एंड एनिमल हसबेंडरी (वेटरेनरी) तथा अन्य मास्टर्स प्रोग्रामों में प्रवेश ले सकते हैं। इन बढ़ी हुई सीटों के लिए यह छात्र 26 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि जनजातीय क्षेत्रों से संबंध रखने वाले इन छात्रों के लिए दो नवंबर तक आवेदन तरीख रखी गई है।
विज्ञापन
आठ, ग्यारह नवंबर को होंगी प्रवेश परीक्षाएं
कृषि विवि पालमपुर में प्रवेश परीक्षाओं के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं।बीएससी आनर्स कृषि, बीवीएससी, एनिमल हसबेंडरी के लिए प्रवेश परीक्षा आठ नवंबर और मास्टर्ज शैक्षणिक कार्यक्रमों (एमएससी कृषि व वेटरीनरी की (एमवीएससी कक्षाओं) के लिए प्रवेश परीक्षा 11 नवंबर 2020 को होगी।
विज्ञापन
पहले ही आवेदन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अपने आवेदन में अपनी पात्रता शामिल कर आवेदन पत्रों में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। उधर, विवि के संयुक्त निदेशक डा. हृदय पाल सिंह ने कहा कि छात्र अधिक जानकारी के लिए कृषि विवि के बेवसाइट पर दे सकते हैं।