फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ten percent apple storage capacity exists in the cold stores of the himachal

कोल्ड स्टोर सुविधा होती तो सेब पर नहीं आता संकट, सिर्फ 10 फीसदी भंडारण की क्षमता

Thu, 26 Aug 2021 02:11 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Aug 2021 02:11 AM IST
सार

बागवानों का सेब तैयार है और अब तुरंत मंडियों में बेचना मजबूरी है। सेब नहीं बिका तो बागवान की साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। यही कारण है कि प्रदेश के बागवानों को सेब औने पौने दाम में बेचना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
ten percent apple storage capacity exists in the cold stores of the himachal
सेब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बागवानों को कोल्ड स्टोर की सुविधा मिलती तो सेब पर आर्थिक संकट नहीं आता। प्रदेश के कोल्ड स्टोरों में सिर्फ दस फीसदी सेब भंडारण की क्षमता मौजूद है। प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र के कोल्ड स्टोरों में करीब पचास हजार मीट्रिक टन सेब भंडारित किया जा सकता है। 

विज्ञापन


बागवानों का सेब तैयार है और अब तुरंत मंडियों में बेचना मजबूरी है। सेब नहीं बिका तो बागवान की साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। यही कारण है कि प्रदेश के बागवानों को सेब औने पौने दाम में बेचना पड़ रहा है। अगर सेब पर इथेनॉल को स्प्रे नहीं किया तो इसे करीब 15 दिन तक रोका जा सकता है। स्प्रे के बाद सेब 10 दिन में खराब हो जाता है। 
विज्ञापन


हिमाचल में होता है 6 से 10 लाख मीट्रिक टन सेब पैदावार 
प्रदेश देश के प्रमुख सेब उत्पादक राज्य के रूप में अपनी पृथक पहचान बनाए हुुए है। राज्य में हर साल 6 से 10 लाख मीट्रिक टन सेब की पैदावार होती है। प्रदेश में अधिकांश बागवानों को सेब के भंडारण की सुविधा नहीं मिल पाती। इनमें माध्यम और लघु बागवानों की संख्या ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 50 हजार मीट्रिक  टन सेब के भंडारण की क्षमता
राज्य में सिर्फ 50 हजार मीट्रिक  टन सेब के भंडारण की क्षमता है। सरकार और निजी क्षेत्र के कोल्ड स्टोरों में बागवानों का सेब रखने की सुविधा न के बराबर है। निजी क्षेत्र के कोल्ड स्टोर में कंपनी बागवानों से सेब खरीद कर स्टोर करती है। आफ सीजन में ये कंपनियों मोटे मुनाफे में सेब बाजार में बेचते हैं। 


बाहरी राज्यों को कोल्ड स्टोर में बागवान 35 रुपये प्रति बॉक्स कर रहे खर्च
बाहरी राज्यों के कोल्ड स्टोर में सेब रखने का खर्चा 35 रुपये प्रति माह प्रति पेटी का खर्चा आता है। प्रदेश के गिनती के बागवान यह सुविधा ले पाते हैं। 

हिमाचल प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि सेब की बंपर फ सल होते ही बागवानों को ए ग्रेड के सेब को अच्छे दाम नहीं मिलते हैं। इस साल भी यही समस्या खड़ी है। सेब बागवानों के लिए मंडियों के साथ की कोल्ड स्टोरों के निर्माण की जरूरत है। इन कोल्ड स्टोरों में सेब रखने की व्यवस्था हो, जिससे सेब बागवान बाजार मांग के अनुसार धीरे-धीरे सेब बेच सकें। राज्य में निजी क्षेत्र के कोल्ड स्टोरों में भी बागवानों को फसल भंडारण की सुविधा नहीं मिलती है।

प्रदेश में पिछले पांच साल में कितना सेब पैदा हुआ
वर्ष                           करोड़ पेटी सेब
2015                        3.88 
2016                        2.40
2017                        2.08
2018                        1.65 
2019                        3.24
2020                        3.24
2021                        अनुमानित 4 करोड़ पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed