फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tempo traveler rolled into a deep gorge near Baner, nine tourists injured

बिलासपुर: बनेर के समीप गहरी खाई में लुढ़की टेंपो ट्रैवलर, नौ सैलानी घायल

Thu, 14 Oct 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 09:37 PM IST
सार

जानकारी अनुसार गुरुवार को एक टेंपो ट्रैवलर एचआर 37डी 9867 में दिल्ली के युवक और युवतियां मनाली घूमने जा रहे थे। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के समीप सुबह सवा 7 बजे एक तीखे मोड़ पर सामने से ओवरटेक करके आ रही अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर में टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

विज्ञापन
Tempo traveler rolled into a deep gorge near Baner, nine tourists injured
बिलासपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के समीप गुरुवार को एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में नौ सैलानी घायल हुए हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लाया गया। इनमें से एक को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को एक टेंपो ट्रैवलर एचआर 37डी 9867 में दिल्ली के युवक और युवतियां मनाली घूमने जा रहे थे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के समीप सुबह सवा 7 बजे एक तीखे मोड़ पर सामने से ओवरटेक करके आ रही अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर में टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चालक समेत बैठे 9 लोग घायल थे। सूचना मिलते ही पुलिस थाना स्वारघाट के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। सभी घायल दिल्ली के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी स्वारघाट हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


घायलों की सूची
ऋषभ शर्मा, वाहिनी मान, नेहा पत्नी ऋषभ, साक्षी, हिमानी, शुभम, मासूम, विपिन मौर्य, और चालक नीलेश तिवारी। ये सभी लोग पटेल नगर दिल्ली से आए थे।  आठ को सीएचसी स्वारघाट में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि गंभीर घायल ऋषभ शर्मा को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से पीजीआई रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed