फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   temperature rise up to two degree in himachal

हिमाचल में इतने दिन सताएगी चिलचिलाती धूप, दो डिग्री बढ़ा तापमान

Mon, 23 Apr 2018 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 23 Apr 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
temperature rise up to two degree in himachal

हिमाचल में 25 अप्रैल से मौसम फिर करवट बदलेगा। 27 और 28 अप्रैल को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। फिलहाल मैदानी इलाकों में इन दिनों चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल होने लगे हैं। रविवार को ऊना जिले का पारा 33.8 डिग्री पहुंच गया। अगले दो दिन तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में अधिकतम पारा और चढ़ेगा।

विज्ञापन


25 को फिर मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलेगा और 27 और 28 अप्रैल को मैदानी इलाकों में गर्ज के साथ बारिश होगी, जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को धूप खिलने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


राजधानी शिमला का अधिकतम पारा 22.6, बिलासपुर का 32.3, हमीरपुर का 30.9, कांगड़ा का 30.3, सुंदरनगर का 30.0, नाहन का 30.1, धर्मशाला का 25.8, चंबा का 28.2, सोलन का 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अभी कड़ाके की ठंड

temperature rise up to two degree in himachal

सूबे के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार रात को केलांग का न्यूनतम पारा -1.3, कल्पा का 3.6, मनाली का 5.2, कुफरी में 6.5 और डलहौजी में 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

किसानों को गेहूं काटने को मिलेगा समय- मैदानी इलाकों में इन दिनों गेहूं की कटाई का काम जोरों पर चला हुआ है। गर्म इलाकों में बीते दिनों बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है।

अब चार दिनों तक मौसम साफ रहने से किसानों को गेहूं कटाई में समय मिल जाएगा। सेब और अन्य फलदार फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed