{"_id":"5af451f24f1c1b513b8b45da","slug":"temperature-rise-up-to-three-degree-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में खिली धूप, इतने डिग्री तक चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में खिली धूप, इतने डिग्री तक चढ़ा पारा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 11 May 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। इसमें तामपान में अचानका बढ़ाेतरी दर्ज की गई है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 से 16 मई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 13 मई से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 14 मई को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में वीरवार को पूरा दिन मौसम साफ रहा। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.5, ऊना में 38.8, नाहन में 30.8, सोलन में 28.0, कांगड़ा में 32.4, सुंदरनगर में 33.0, भुंतर में 31.5, धर्मशाला में 26.8, कल्पा में 20.4 और डलहौजी में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन