फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tekram elected as a president of employee association.

टेकराम बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Sun, 19 Oct 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Oct 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
tekram elected as a president of employee association.

प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की कार्यकारी समिति के चुनाव 18 अक्तूबर को 10 बजे से चार बजे के बीच राज्य सचिवालय में हुए। सचिवालय के आर्म्सडेल भवन में हुए इन चुनाव में 4.30 बजे मतगणना हुई। इसमें कुल 328 वोटर शामिल हुए। 270 मत डाले गए। ये 83 फीसदी रहे।

विज्ञापन


अध्यक्ष पाद के लिए टेकराम ने कुल 179 वोट लिए। अध्यक्ष पद पर चुनाव हारे जानकीदास को 91 वोट पड़े। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ को 195 वोट पड़े। मदन लाल को कुल 74 वोट पड़े। उपाध्यक्ष पद पर धर्मपाल वर्मा चुने गए। उन्हें 117 वोट पड़े। अमरनाथ दूसरे नंबर पर 58 वोट लेकर हार गए। मिल्खी राम 45 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी दौलत राम चौहान ने दी।
विज्ञापन


दृष्टिहीनों के लिए शिक्षा हथियार: जॉर्ज अब्राहम

शिमला। विश्वविख्यात दृष्टिहीन लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता और वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर ब्लाइंड के संस्थापक जॉर्ज अब्राहम ने कहा कि शिक्षा ही दृष्टिहीनजनों और विकलांगों का सबसे बड़ा हथियार है। कहा कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से दृष्टिहीन लोग बड़े से बड़ा काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमंग फाउंडेशन के ‘नजर या नजरिया’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय और प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि आरकेएमवी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, संजौली कॉलेज और पोर्टमोर स्कूल में फाउंडेशन के सहयोग से अनेक दृष्टिहीन विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आरकेएमवी में कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मीरा वालिया और विवि में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला इस दौरान मुख्य अतिथि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed