सोलन: मशीन से करंट लगने पर किशोर की मौत
जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय जतिन कुमार पुत्र नरेश कुमार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपने पिता के साथ गोशाला में चारा डालने के लिए गया। इस बीच बेटा खेलता हुआ पशुशाला के साथ बने शेड में चला गया। यहां घास काटने की मशीन को उसने छू लिया जिससे उसे जोरदार झटका लग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की की ग्राम पंचायत शहरोल के गांव डाबरी में करंट लगने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय पेश आया जब पिता पशुशाला में काम कर रहा था। इस बीच बच्चे ने टोका तैयार करने की मशीन को छू लिया जिससे उसे करंट लग गया। परिजनों ने बच्चे को अर्की अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय जतिन कुमार पुत्र नरेश कुमार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपने पिता के साथ गोशाला में चारा डालने के लिए गया। हालांकि जतिन के पिता ने उसे साथ चलने को मना किया था लेकिन उसने साथ चलने की जिद की। इस बीच नरेश कुमार पशुशाला में काम करने लगा और उसका बेटा खेलता हुआ पशुशाला के साथ बने शेड में चला गया।
यहां घास काटने की मशीन को उसने छू लिया जिससे उसे जोरदार झटका लग गया। पिता ने आसपास आवाज लगाई तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उसे भूमती अस्पताल में ले गए। इसके बाद उसे नागरिक चिकित्सालय अर्की में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि करंट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। भारी बारिश से पशुशाला में करंट फैला था जिस कारण यह हादसा हुआ। डीएसपी प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।