फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Technomac case: Company will be auctioned for the sixth time on February 27, Excise Department fixed the date.

टेक्नोमैक मामला: 27 फरवरी को छठी बार होगी कंपनी की नीलामी, आबकारी विभाग ने तय की तारीख

Sat, 06 Jan 2024 11:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 11:47 AM IST
सार

प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य कर और आबकारी विभाग ने नीलामी की तारीख तय कर दी है। यह छठी नीलामी होगी। 

विज्ञापन
Technomac case: Company will be auctioned for the sixth time on February 27, Excise Department fixed the date.
टेक्नोमैक कंपनी मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

बहुचर्चित 4,300 करोड़ के कर एवं बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक के परिसर की नीलामी 27 फरवरी को होगी। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य कर और आबकारी विभाग ने नीलामी की तारीख तय कर दी है। यह छठी नीलामी होगी।  विभाग कंपनी के भवन और शेड के साथ-साथ प्लांट और मशीनरी जैसी चल संपत्ति की नीलामी करेगा। विभाग ने इसका कुल आरक्षित मूल्य 52,25,48,200 रखा है। बोलीदाता 10 फीसदी बयाना राशि देकर हिस्सा ले सकेगा। 

विज्ञापन


बीते साल 18 जनवरी और 27 जून को भी विभाग ने नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई थी। इसमें विभाग काफी संपत्ति बेचने में सफल रहा था। 27 जून की नीलामी में 22.75 करोड़ रुपये (चार शेड, 21 कंडम वाहन और जमीन के दो प्लॉट) और इससे पहले 18 जनवरी को हुई नीलामी में 6.36 करोड़ का सामान नीलाम किया था। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी जीडी ठाकुर ने बताया कि नीलामी 27 फरवरी को सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। बोलीदाता 26 फरवरी की शाम 5:00 बजे तक नीलामी फॉर्म जमा करवा सकते हैं। 22 से 24 फरवरी तक बोलीदाता नीलामी की संपत्ति का निरीक्षण कर सकते हैं। 15 फरवरी से टेंडर उपलब्ध हो जाएंगे। 
विज्ञापन


2014 में सील हुई थी कंपनी
पांवटा साहिब के जगतपुर में स्थापित घोटाले में फंसी इस कंपनी को वर्ष 2014 में सील किया गया था। उस वक्त इसकी कीमत 5,000 करोड़ रुपये के करीब थी। इससे पहले 2019 व 2021 में भी नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई गई थी। इस दौरान दोनों बार कोई बोली नहीं हो सकी थी। इंडियन टेक्नोमैक कंपनी ने 2008 से 2014 तक 2,175 करोड़ रुपये का वैट (मूल्य वर्दि्धत कर) चोरी किया था। कंपनी प्रबंधकों ने करीब एक दर्जन बैंकों से धोखाधड़ी कर 1,600 करोड़ रुपये का कर्ज भी लिया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed