फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Technical fault in Indigo plane, Gaggal airport could not fly to Delhi

Kangra News: इंडिगो के जहाज में आई तकनीकी खराबी, गगल से नहीं उड़ पाया दिल्ली के लिए

Thu, 13 Apr 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 08:16 PM IST
सार

इंडिगो का जहाज गगल एयरपोर्ट पर ही खड़ा है, जिसे शुक्रवार को इंजीनियर आने के बाद ठीक किया जाएगा। इंडिगो की दूसरी उड़ान भी दिल्ली से गगल न आने के कारण सुबह से दिल्ली जाने का इंतजार कर रहीं सवारियां करीब 4:30 घंटों के बाद स्पाइस जेट के विमान 1:30 बजे जा पाईं।

विज्ञापन
Technical fault in Indigo plane, Gaggal airport could not fly to Delhi
इंडिगो के जहाज - फोटो : संवाद

विस्तार

 दिल्ली के लिए कांगड़ा स्थित गगल एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट नहीं हो सकी। विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यह उड़ान रद्द करनी पड़ी। इंडिगो का जहाज गगल एयरपोर्ट पर ही खड़ा है, जिसे शुक्रवार को इंजीनियर आने के बाद ठीक किया जाएगा। इंडिगो की दूसरी उड़ान भी दिल्ली से गगल न आने के कारण सुबह से दिल्ली जाने का इंतजार कर रहीं सवारियां करीब 4:30 घंटों के बाद स्पाइस जेट के विमान 1:30 बजे जा पाईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 9:00 बजे इंडिगो का विमान दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर लैंड तो हुआ, लेकिन करीब 9:20 बजे जब दिल्ली वापसी के लिए उड़ान भरने की बारी आई तो तकनीकी खराबी आ जाने के चलते विमान उड़ान नहीं भर पाया। गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 9:00 बजे जहाज गगल एयरपोर्ट पर लैंड तो हो गया, लेकिन इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान दिल्ली के लिए टेकऑफ नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि इंडिगो विमान की सवारियों को स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली भेजा गया। निदेशक ने बताया कि अब शुक्रवार को दिल्ली से इंजीनियर आकर विमान को ठीक करेंगे, उसके बाद ही यह उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed