फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   team india will play for 20th victory in this year at dharamshala

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में साल की 20वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

Sat, 09 Dec 2017 10:43 AM IST
हरीश चंद्र/ राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र/ राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 09 Dec 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
team india will play for 20th victory in this year at dharamshala

भारत-श्रीलंका के बीच 10 दिसंबर को होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज के पहले मैच के लिए दोनों टीमें धर्मशाला में हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दस दिसंबर को भारत-श्रीलंका सीरीज के पहले

विज्ञापन


एक दिवसीय मैच के लिए टीम इंडिया साल की अपनी 20वीं जीत, जबकि भारतीय टीम के एक दिवसीय मैचों के इतिहास में 477वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी। 

धर्मशाला में टीम इंडिया का इस साल का यह 27वां मैच होगा। अब तक खेले गए 26 एक दिवसीय मैच में से भारत 19 मैच जीत चुका है, जबकि छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें एक मैच बिना निर्णय के ही समाप्त हो गया। 
विज्ञापन


धर्मशाला स्टेडियम में टीम इंडिया अपने कॅरिअर का 931वां मैच खेलेगी। अब तक खेले गए 930 मैचों में से टीम इंडिया 476 मैच जीत चुकी है, जबकि 407 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मैच ड्रा, जबकि 40 मैच बिना किसी परिणाम के ही खत्म हो गए। लिहाजा, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले भारत-श्रीलंका सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया साल की 20वीं और अपने कॅरिअर की 477वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी।

चौथे नंबर के लिए रहेगी तलाश

team india will play for 20th victory in this year at dharamshala
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-श्रीलंका सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा पहली बार भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित की अगुवाई में मैदान में उतरने वाली टीम इंडिया को चौथे नंबर के बल्लेबाज की खोज भी रहेगी।

अब तक टीम इंडिया को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कोई नियमित खिलाड़ी नहीं मिल पाया है। ऐसे में भारत-श्रीलंका सीरीज के पहले मैच में चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी सीरीज के अगले मैचों के लिए जहां अपना नाम पक्का करा सकता है।

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भी चौथे नंबर के लिए अपना स्थान पक्का कर सकता है। ऐसे में टीम इंडिया सीरीज के पहले मैच में चौथे नंबर के बल्लेबाज की तलाश में रहेगी। इसके लिए दिनेश कार्तिक, श्रेयश अय्यर और मनीष पांडे में से किसी एक खिलाड़ी को चौथे नंबर पर स्थान मिल सकता है।

 

अय्यर और सिद्धार्थ का हो सकता है डेब्यू

team india will play for 20th victory in this year at dharamshala


भारत-श्रीलंका सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच में बल्लेबाज श्रेयश अय्यर और गेंदबाज सिद्धार्थ कौल का डेब्यू हो सकता है। इससे पूर्व धर्मशाला में हार्दिक पांडया का डेब्यू हुआ है।

अनिल कुंबले के टीम इंडिया का कोच बनने के बाद पहला मैच धर्मशाला में हुआ था। रोहित शर्मा भी धर्मशाला से ही पहली बार टीम इंडिया की अगुवाई करने की शुरुआत करेगी।

एक दिवसीय मैचों के लिए ये है टीम सदस्य
रोहित शर्मा (कप्तान) एक दिवसीय मैचों के लिए टीम के कप्तान होंगे, जबकि एमएस धोनी विकेटकीपर। इसके अलावा शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयश अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांडया, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल टीम में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed