धर्मशाला मैदान में पहली टी-20 जीत पर टीम इंडिया की नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान भारतीय टीम की नजर धर्मशाला क्रिकेट मैदान में पहली टी-20 जीत पर रहेगी। इससे पहले टीम ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही एकमात्र टी-20 मैच खेला है। इसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
धर्मशाला मैदान में भारतीय टीम सिर्फ एक टेस्ट और दो वन-डे मैच ही जीत पाई है। दो वन-डे और एक टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। धर्मशाला स्टेडियम अभी तक भारतीय टीम ने एक टेस्ट, चार वन-डे और एक टी-20 मुकलबा खेला है।
इसके अलावा विदेशी टीमों के बीच धर्मशाला में कुल आठ टी-20 मुकाबले खेल गए हैं। अब 15 सितंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 मैच पर सबकी नजर रहेगी।
स्टेडियम में अब तक खेले गए मैच
भारतीय टीम ने पहला एक दिवसीय मैच 27 जनवरी, 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत सात विकेट से हारा था।
---
दूसरे वन-डे 17 अक्तूबर, 2014 को वेस्टइंडीज-भारत के मध्य हुआ था। इस मुकाबले में भारत ने 48 रन से जीत दर्ज की थी।
---
एकमात्र टी-20 मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका में दो अक्तूबर, 2015 को में हुआ है, इसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से पराजित किया है।
---
तीसरा वन-डे 17 अक्तूबर, 2016 को न्यूजीलैंड -भारत के बीच खेला गया। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता था।
---
एकमात्र टेस्ट मैच 25 से 29 मार्च, 2017 तक में खेला गया, जिसमें भारत ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था।
---
भारतीय टीम ने इस पिच अंतिम वन-डे 10 अक्तूबर, 2017 को श्रीलंका के खिलाफ खेला है, जिसमें भारतीय टीम को सात विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।