नवीं से 12वीं कक्षा के लिए शिक्षण सामग्री स्वयं सिद्धम पोर्टल पर अपलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए बंद हुए स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए नवीं से 12वीं कक्षा के लिए ई कंटेंट स्वयं सिद्धम पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलाधिकारियों को पोर्टल से शिक्षण सामग्री डाउनलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। इस सामग्री को व्हाट्सऐप सहित अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों की जिम्मेवारी भी तय कर दी गई है। निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस तकनीक से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
समय 10 से 12 वाला, हर घर बने पाठशाला अभियान के तहत उच्च शिक्षा निदेशालय ने ई कंटेंट तैयार कर स्वयं सिद्धम पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि कक्षा और विषय वार ई कंटेंट पोर्टल पर डाला गया है। स्वयं सिद्धम पोर्टल के साथ-साथ निदेशालय की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया है। जिला उपनिदेशकों सहित स्कूल प्रिंसिपलों को जारी किए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों तक इस डिजिटल शिक्षण सामग्री को पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
पढ़ाई को सुचारू तौर पर चलाए रखने के लिए जिला अधिकारी अपने स्तर पर टाइम टेबल बनाकर भी शिक्षकों को भेजे। व्हाट्सअप ग्रुप के अलावा ई मेल, यू ट्यूब, वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से इस सामग्री का प्रचार किया जाए। निदेशक ने सभी जिला अधिकारियों से दो दिनों के भीतर इस अभियान के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी निदेशालय में भी भेजने को कहा है।