फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teachers transfers policy in himachal pradesh

शिक्षक तबादलों के लिए होगी मार्किंग, कम नंबर पर दुर्गम क्षेत्रों में भेजे जाएंगे

Thu, 25 Jul 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 Jul 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
teachers transfers policy in himachal pradesh
तबादले - फोटो : amar ujala

नई तबादला नीति के तहत कम नंबर लेने वाले शिक्षकों के प्रदेश के दुर्गम व जनजातीय क्षेत्रों में तबादले होंगे। तबादलों के लिए विभिन्न मानकों के आधार पर शिक्षा विभाग मार्किंग करेगा। नए शैक्षणिक सत्र से सॉफ्टवेयर के माध्यम से शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। इन दिनों शिक्षा विभाग के अधिकारी नई तबादला नीति का प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हुए हैं। प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन


कैबिनेट के सुझाव और आपत्तियों के बाद नीति में बदलाव किया जाएगा। साल 2020 से प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के तबादले ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग द्वारा तय की गई नई तबादला नीति के तहत हर शिक्षक की अभी तक की पोस्टिंग के आधार पर मार्किंग की जाएगी। सामान्य क्षेत्रों में नौकरी करने वाले शिक्षकों को कम अंक दिए जाएंगे जबकि दुर्गम व जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं दे चुके या दे रहे शिक्षकों को अधिक अंक मिलेंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा नौकरी के बचे हुए सालों के आधार पर भी नंबर दिए जाएंगे। तबादलों के दौरान अधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षकों को सामान्य क्षेत्रों में नियुक्तियां मिलेंगी जबकि कम नंबर लेने वाले शिक्षकों को दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ेगा। तबादलों की दृष्टि से हिमाचल के 5 जोन बनाए जाएंगे। नौकरी के दौरान हर जोन में शिक्षक को सेवाएं देना अनिवार्य होगा। ए और बी जोन प्रदेश के सुगम क्षेत्र होंगे, जबकि सी, डी और ई दुर्गम, अति दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र मेें आएंगे।

ए और बी जोन के सुगम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को कम से कम पांच साल और अति आवश्यक होने पर सात साल के बाद बदला जाएगा। सी, डी और ई जोन में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के तीन साल बाद तबादले होंगे। जेबीटी, क्राफ्ट एंड वोकेशनल, टीजीटी, हेडमास्टर, पीजीटी, प्रिंसिपल, असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर तबादला नीति की जद में आएंगे। जिला कैडर वाले शिक्षकों को जिलों में और स्टेट कैडर के शिक्षकों को पूरे प्रदेश में कहीं भी भेजा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed