फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teachers stopped checking board classes papers, seeking increase in fees

शिक्षकों ने पेपर चेकिंग रोकी, मानदेय बढ़ाने की मांग

Wed, 02 Apr 2014 10:53 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 02 Apr 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
teachers stopped checking board classes papers, seeking increase in fees

पेपर चेकिंग शुल्क न बढ़ाने से नाराज शिक्षकों ने बुधवार को प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाओं की पेपर चेकिंग का काम रोक दिया।

विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित प्रदेश में स्थापित सभी 29 पेपर चेकिंग केंद्रों पर काम प्रभावित हुआ।

कई केंद्रों पर शिक्षकों ने प्रदर्शन भी किया। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने करीब 4000 शिक्षकों को इस ड्यूटी पर लगाया है।

पेपर चेकिंग रुकने से 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के रिजल्ट लेट होने की आशंका बढ़ गई है।

शिमला स्थित एसडी स्कूल मूल्यांकन का कार्य बंद रहा।

मानदेय 15 रुपये करने की मांग

teachers stopped checking board classes papers, seeking increase in fees

शिक्षकों ने सुबह मूल्यांकन स्थल पर पहुंच कर सिर्फ हाजिरी लगाई और उसके बाद स्कूल परिसर में मौजूद रहे, मगर पेपर चेक नहीं किए।

राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अगुवाई में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। राज्य के कई हिस्सों से शिक्षकों के प्रदर्शन करने की सूचना है।

28 मार्च से 10वीं और 12वीं के पेपरों की चेकिंग का कार्य शुरू हो चुका है।

शिक्षकों की मांग है कि उनका मानदेय 6 रुपये प्रति पेपर से बढ़ाकर 15 रुपये किया जाए।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में इसे सिर्फ 50 पैसे बढ़ाया।

अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि उनकी मांग पूरा करने के लिए अब चुनाव आचार संहिता का बहाना बनाया जा रहा है। लेकिन यह मंजूर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर, हमीरपुर में कुछ पेपर चेक किए

teachers stopped checking board classes papers, seeking increase in fees

अध्यापक संघ का दावा है कि बिलासपुर और हमीरपुर के कुछ केंद्रों में देरी से प्रदर्शन शुरू होने के कारण शिक्षकों ने कुछ देर पेपर चेक किए थे।

जबकि शिमला के 2, ऊना के 2, कुल्लू के 1, सोलन के 2, सिरमौर के 2, मंडी के 5, कांगड़ा के 8 केंद्रों पर यह काम पूरी तरह ठप रहा।

नहीं चेक हुए 1 लाख पेपर

एक दिन में एक शिक्षक को 32 पेपर चैक करने होते हैं।

प्रदर्शन करने के कारण 1 लाख से अधिक पेपर चैक नहीं हो पाए। इस बारे में स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed