{"_id":"5fa3e8bd8ab2b8551d7c9338","slug":"teachers-not-reaching-school-on-time-in-the-guise-of-coronavirus-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कोरोना संकट की आड़ में समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कोरोना संकट की आड़ में समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे शिक्षक
Fri, 06 Nov 2020 11:44 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
स्कूल-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट की आड़ में कई शिक्षक स्कूलों में समय पर नहीं आ रहे हैं। स्कूलों के औचक निरीक्षण में यह खुलासा हुआ है। इस तरह के मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने अब सभी स्कूलों में शिक्षकों के लिए दो बार सुबह और शाम को रजिस्ट्रर पर हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया है। आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित शिक्षक सहित प्रिंसिपल को कार्रवाई के प्रति चेताया गया है। वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में सौ फीसदी शिक्षकों को अब स्कूलों में बुला दिया गया है। करीब सात माह तक शिक्षकों ने घरों से ही ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनीटरिंग की।
विज्ञापन
दो नवंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। स्कूलों में व्यवस्थाओं को जांचने के लिए बीते दिनों निरीक्षण निदेशालय के कई उपनिदेशकों ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक स्कूलों से नदारद पाए गए। स्कूलों में हाजिरी रजिस्ट्रर भी संतोषजनक नहीं पाए गए। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी जिला अधिकारियों और स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं कि अब स्कूलों में सुबह जब शिक्षक आएंगे और शाम को जब छुट्टी के बाद जाएंगे तो दोनों वक्त हाजिरी लगाई होगी। रजिस्ट्रर पर स्कूल में आने और वापस जाने का समय भी लिखना होगा। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक ही अनुशासन में नहीं रहेंगे तो विद्यार्थियों पर इसका विपरित असर पड़ेगा। उन्होंने स्कूल प्रभारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा है।
विज्ञापन