{"_id":"5e5bc2f28ebc3ef3a9127f8e","slug":"teachers-demand-for-hike-in-answr-sheets-checking-wage-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मार्च तक उत्तर पुस्तिका जांच की दरें नहीं बढ़ीं, तो विरोध करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मार्च तक उत्तर पुस्तिका जांच की दरें नहीं बढ़ीं, तो विरोध करेंगे शिक्षक
Sun, 01 Mar 2020 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Mar 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन से साफ शब्दों में कह दिया है कि पेपर जांच के रेट नहीं बढ़े तो शिक्षक विरोध करेंगे। प्रदेश सरकार से मांग की है कि शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट 25 फीसदी बजट रखा जाए ताकि प्रदेश में शिक्षा में और अधिक गुणात्मक सुधार आ सके।
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ चर्चा के बाद राज्य में ठोस तबादला नीति बनाई जाए। इसके अलावा सरकार एसएससी और कंप्यूटर शिक्षकों के लिए भी स्थायी नीति बनाए ताकि इन शिक्षकों को रेगुलर किया जा सके। स्कूलों में प्रधानाचार्य के रिक्त पड़े 400 पदों को शीघ्र भरे। प्रदेश में शिक्षा के लिए 17 फीसदी बजट रखा था और यह बढ़ाया नहीं गया है।
विज्ञापन
सरकार इस साल शिक्षा के बजट को बढ़ाकर 25 फीसदी करे। दिल्ली मॉडल अपनाकर स्कूलों में धनराशि व्यय की जाए। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास व्यवस्था की जाए। कई स्कूलों में स्मार्ट क्लासें तैयार कर दी हैं लेकिन इनको अभी तक स्तरोन्नत नहीं किया है। शिक्षकों की अनुबंध अवधि को तीन साल से घटाकर दो साल किया जाए।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि पेपर चेकिंग के रेट बढ़ाने के लिए शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष से समय मांगा था लेकिन उनको नहीं बुलाया गया। विश्वविद्यालय भी समय समय पर पेपर चेकिंग की दरें बढ़ाता है। बोर्ड ने यह दरें लंबे समय से नहीं बढ़ाई हैं।