फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   teachers and non teaching staff retirement on 31st march 2020 in himachal pradesh

बंद कार्यालयों से ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे सैकड़ों शिक्षक व गैर शिक्षक

Mon, 30 Mar 2020 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Mar 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
teachers and non teaching staff retirement on 31st march 2020 in himachal pradesh
retirement - फोटो : सोशल मीडिया

शिक्षा विभाग के सैकड़ों कर्मचारी 31 मार्च को बंद कार्यालयों से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 58 साल की आयु पूरी करने वाले शिक्षकों और गैर शिक्षकों को 31 मार्च को ही सेवानिवृत्त करने का फैसला लिया है। अन्य विभागों की तरह इन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलेगा। उच्च शिक्षा के निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए बंद हुए कार्यालयों के खुलते ही इन शिक्षकों और गैर शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के लिखित आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक 31 मार्च को 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी 58 साल की आयु पूरी करते हुए सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त होंगे। सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए 31 मार्च तक सभी कार्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। ऐसे में इन अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 मार्च के दिन कार्यालय बंद होने के कारण सेवानिवृत्ति के लिखित आदेश जारी नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


हालात सामान्य होने के बाद जैसे ही कार्यालय खुलेंगे, सेवानिवृत्त होने वाले इन अधिकारियों और कर्मचारियों को लिखित आदेश जारी किए जाएंगे। निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने का सरकार की ओर से कोई भी लिखित आदेश नहीं आया है। ऐसे में इन्हें तय तिथि पर ही सेवानिवृत्त माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed